Breaking News

पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: ब्लाक अजमतगढ़ पर नवनिर्वाचित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन ब्लाक सभागार में गुरुवार को आयोजित किया गया जिनका माल्यार्पण एव अंगवस्त्रम देकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू ने किया।
इस दौरान समस्त ग्राम प्रधान एव प्रधान प्रतिनिधि सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार गरीबो का सम्मान करने में पूरी ईमानदारी के साथ खड़ी है । पूर्ववर्ती सरकारों ने गांव के विकास का पैसा बन्दर बांट कर कागजी कोरम के माध्यम से लूट रही थी पर आज जो केंद्र से प्रधानमंत्री द्वारा जो पैसा गांव के गरीबो के विकास के लिए भेजा जा रहा है वह एक एक पैसा विकास पर खर्च हो रहा है। भाजपा की योगी सरकार द्वारा जिस तरह से गांव का विकास में गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और प्रत्येक योजनाओं को प्रत्येक गरीब के घर तक पहुंचाई जा रही है जिसमें शौचालय आवास सड़कें बिजली पानी आदि देश के जो गांव के गरीब जनता है उसके विकास के लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है। वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि हम ब्लॉक का विकास का जो सपना लेकर आए हैं वह आपके सहयोग से प्रत्येक गांव का पूरा करने का प्रयास करेंगे यही नहीं प्रदेश में बीजेपी की सरकार जिस तरह से गरीबों के हितों पर काम कर रही है उसे गांव देश और प्रदेश का विकास नरेंद्र मोदी के द्वारा बताए गए रास्तों पर पूरी तरह से चल रहा है जहां कोविड से देश जूझ रहा है वही कुल के बावजूद गरीबों के हितों से यह सरकार कभी किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं कर सकती यहां तक की प्रदेश में जिस तरह से अराजक तत्व गुंडागर्दी लूट चुनौती हत्याएं की जा रही थी वह पूरी तरह से गुंडे आज सलाखों के पीछे हैं।।

 वही हरैया विकासखंड पर सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह एवं प्रमुख संदीप कुमार सिंह पटेल द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं अंगवस्त्रम भेंट किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करना जानती है जिस तरह से गांव में विकास कार्यों के लिए  सरकार पूरी तरह से संकल्पित है ठीक उसी तरह गरीब जनता का हित भी भाजपा सरकार में पूरी तरह से सुरक्षित है गांव के विकास के लिए जिस तरह से धन खर्च किया जा रहा है और गांव को समस्त सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है वह भाजपा की सरकार ही कर सकती है अन्य सरकारों ने सिर्फ गांव से लेकर देश की जनता को सिर्फ लूटने का काम किया और विकास कार्यों का पैसा हजम कर गई ।जिस वजह से आजादी के बाद से जो विकास होना चाहिए था वह अभी तक नहीं हो पाया है।
 कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह एवं ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।इस दौरान संतोष सिंह घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद कुमार जयसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, अतुल कुमार राय, रविंद्र चौहान, सुभान खान, अरुण कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, सोनू, अनिल कुमार मिश्रा, प्रवीण सिंह, जयराम सिंह, आदि रहे।

और नया पुराने