आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पर गुरुवार को कुल 260 लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया गया जहां सुबह से ही लोगों ने कतारे लगाकर वैक्सीन लगवाने के लिए अपार भीड़ के साथ पहुंचकर वैक्सीन लगवाने के लिए कतारे लगा लिए थे ।
वही अस्पताल को लाउडस्पीकर द्वारा प्रसारित करना पड़ा की वैक्सीन जिले से प्राप्त नहीं हुई है इसलिए आप लोग वापस चले जाएं पर उसके बावजूद भी लोग घंटों बैठकर वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार करते रहे। जबकि अस्पताल पर कुल लगभग 4000 से ऊपर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी जहां पर वैक्सीन की डोज नहीं मिल पाई थी।
अधीक्षक डॉक्टर देवानंद यादव ने बताया कि कल 800 जिले से प्राप्त हुई थी जिसमें से 160 डोज हमारे पास बची हुई थी एवं कुछ को वैक्सीन की डोज जो लगाने से मना किया गया था पर भीड़ की वजह से उसमें से भी 100 डोज निकालकर कुल 260 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। जिस तरफ से पूर्व में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों पर जाने से परहेज कर रहे थे पर अब इस कदर भीड़ बढ़ गई है कि वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ रही है।
वही मालटारी के प्राथमिक विद्यालय पर 160 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, इस दौरान वैक्सीन लगवाने वालों की काफी भीड़ लगी रही सुबह 5:00 बजे से ही लोगों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी लेकिन वैक्सीन 10:30 बजे आ पाई जिसके बाद वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो पाया।
वही लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को दूसरी डोज की कुल 50 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। जबकि 500 से ऊपर लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे थे पर जिले से वैक्सीन उपलब्ध ना होने के कारण वैक्सीन की कुल 50 लोगों को ही लग पाई। जहां को वैक्सिन अस्पताल पर उपलब्ध नहीं होने के कारण मात्र दूसरी डोज के लिए पहुंचने वालों को ही लगाई गई।



