आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: बीएड छात्र संघर्ष मोर्चा' के नेतृत्व में आज पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा अविलम्ब सम्पन्न करने और UGC निर्देशानुसार पाठ्यक्रम को 31 अगस्त तक पूरा करने को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन और कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।अपनी मांगों से संबंधित पोस्टर प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन के लापरवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।यूनिवर्सिटी गेट पर जमकर नारेबाजी हुई।
काफी प्रदर्शन और नोक झोंक के बाद तीनों मांगो पर यूनिवर्सिटी को UGC शासन के निर्देशानुसार काम करने की सहमति बनी।कुलपति जी यूनिवर्सिटी में अनुपस्थित मिली, अतः परीक्षा नियंत्रक वी एन सिंह ने ऑफिस से बाहर आकर गेट पर हमारा ज्ञापन लिया। प्रतिनिमण्डल सदस्य राहुल और सर्फ़राज ने मांगपत्र सौंपा और अपने मुद्दे पर साफ साफ बातचीत रखा।जिसमे उन्होंने हमें बरगलाने के लिए ये झूठ भी बोला कि-परीक्षा को UGC नियमानुसार नहीं कराया जाता है बल्कि NCTE द्वारा होता है।इस झूठ का हमारे द्वारा जोरदार खंडन हुआ और अंत मे वार्ता करने आये प्रशासनिक अधिकारियों ने ये बात स्वीकार किया कि- शासनादेश के अनुसार हम परीक्षा और परिणाम जारी करेंगे।कल से परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा।परीक्षा समय आधा हुआ है तो प्रश्नों की संख्या भी आधा करने पर सहमति जताया है।उपरोक्त सहमति और आश्वासन पर यदि काम नही हुआ तो हम लोग इससे कई गुना ताकत में कुलपति का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन परीक्षा आंदोलन के रास्ते पर चलने को मजबूर होंगे।इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्विद्यालय प्रशासन की होगी।
आपको बता दें कि हमारे बीएड सत्र 2019-21 की समय सीमा जुलाई में पूरी हो चुकी है लेकिन अभी तक हमारे अंतिम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम ही नहीं जारी किया गया है परिणाम तो दूर की बात है।जबकि UGC ने अंतिम वर्ष/सेमेस्टर परीक्षा व रिजल्ट को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दिया है कि 31 अगस्त तक सभी के अंतिम परिणाम जारी हो जाने चाहिए।देश व राज्य के अन्य विश्विद्यालयों ने अंतिम वर्ष/सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए हैं।कहीं तो परीक्षा भी सम्पन्न हो चुकी है।लेकिन पूर्वांचल विश्विद्यालय,जौनपुर प्रशासन अभी सोया हुआ है।
छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट को वार्ता होने तक बंद करते हुए- 4th सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम अविलम्ब जारी करो, परीक्षा समय आधा हुए हैं तो प्रश्नों की संख्या भी आधा करो,UGC निर्देशानुसार बीएड डिग्री समय से जारी करो, छात्र एकता- जिंदाबाद, इन्कलाब-जिंदाबाद, यूनिवर्सिटी प्रशासन होश में आओ-होश में आकर बात करो, हमारी मांगे पूरी हो-चाहे जो मजबूरी हो, UGC नियमो का पालन करो या VC जी इस्तीफा दो,आवाज दो-हम एक है जैसे नारे लगाते हुए प्रशासन की घोर लापरवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।अपने मांगो से संबंधित जोरदार नारा लगाया गया व पोस्टर प्रदर्शन भी किया गया।
आज के इस विरोध प्रदर्शन में पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न कॉलेजो के छात्रों ने हिस्सा लिया।जिसमें सर्फ़राज, राहुल, सुशील, महेश,साधना, मधु, विवेक,अखिलेश,सोनू, अमित, मनीष, कमलेश,अमनदीप, पंकज, अवनीश, श्रवण, अंकित, चंद्रेश, संतोष, शांतनु, प्रवीण, सूरज, अजय,सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहें।

