आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 20.07.2021 को जनपद में ब्लैक अपारदर्शी फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के कुशल निर्देशन में प्रायः जनपद में घटित हो रहे अपराध जिसमें अधिकांश चार पहिया वाहनों का प्रयोग व उनमें लगा काली फिल्म के दृष्टिगत रोकथाम हेतु यातायात प्रभारी कौशल पाठक द्वारा नरौली केसभी दुकानदारों को नोटिस के द्वारा निर्देशित किया गया कि वे अपनी फर्म/दुकान से किसी भी चार पहिया वाहन पर ब्लैक अपारदर्शी फिल्म न लगाई जाए। यदि किसी भी दुकानदार द्वारा ब्लैक अपारदर्शी फिल्म लगाया गया तो उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।

