Breaking News

तहबरपुर: पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिह द्वारा जनपद को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर चलाये जा रहे अपराधियो के विरूद्ध तथा आंशिक विवेचनाओ के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राघिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे तथा प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 बसन्त लाल मय हमराह कर्मचारीगण का0 विनोद गुप्ता व का0 पंकज गुप्ता के द्वारा जनपद थाणे महाराष्ट्र जाकर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/19 धारा 363,366,506,376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सिद्धेश बन्ने पुत्र महेश बन्ने निवासी शिवाजी नगर रूम नं0 166 रोड नं0 01 नियर गणपत मंदिर थाना शिवाजी नगर अम्बर नाथ ईस्ट जनपद थाणे (महाराष्ट्र) को दिनांक 13.07.2021 को उसके उपरोक्त निवास स्थान से मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार महाराष्ट्र से आज दिनांक 15.07.2021 को  थाना तहबरपुर, आजमगढ़ लाकर विधिक प्रकिया पूर्ण की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 33/19 धारा 363,366,506,376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

सिद्धेश बन्ने पुत्र महेश बन्ने निवासी शिवाजी नगर रूम नं0 166 रोड नं0 01 नियर गणपत मंदिर थाना शिवाजी नगर अम्बर नाथ ईस्ट जनपद थाणे (महाराष्ट्र) 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम

1. व0उ0नि0 बसन्त लाल
2. का0 पंकज कुमार गुप्ता
3. का0 विनोद गुप्ता

और नया पुराने