Breaking News

गम्भीरपुर: बाइक चोर को चोरी की मोटर साईकिल व अवैध कट्टे के साथ किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर।

आज़मगढ़: दिनांक 15.07.21 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे SSI नवल किशोर सिंह मय हमराह बिन्द्राबाजार तिराहा पर मौजूद थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मो0सा0 लेकर मंगरावा की तरफ से बिन्द्राबाजार को आऩे वाला है इस सूचना पर विश्वास करके तत्काल मंगरावा बिन्द्राबाजार रोड पर गौरी नटियाना मोड पर पहुचे और आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे तभी एक व्यक्ति मंगरावा की तरफ से मो0सा0 से आता दिखायी दिया पास आने पर रोका गया तो पुलिस को देखकर मुडकर भागना चाहा कि वही पर हमराही कर्मचारीगण की मदद से पकड लिया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गोविन्द पुत्र रमेश निवासी विषहम थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जमा तलाशी ली गयी तो एक अदद कट्टा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा बिना नम्बर मोटर साईकिल के बारे मे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि इसका वास्तविक नं0 UP 50 AQ 6690 जिसे मै दिनांक 02.07.21 को लालगंज तहसील से चोरी किया था। अभियुक्त का यह कार्य धारा 411,413,414 भादवि व 3/25 A ACT का अपराध पाकर कारण गिर0 बताकर समय करीब 09.10 बजे अभियुक्त को हिरासत में तथा बरामसशुदा मो0सा0 व कट्टा कारतूस को कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 139/21 धारा 411/413/414 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त

गोविन्द पुत्र रमेश निवासी विषहम थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़

बरामदगीः

1. एक अदद मो.सा. बिना न.वास्तविक नं0 UP 50 AQ 6690चेचिस नं0  MBLJA05EHT9G0340404
2. एक अदद कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
2. व.उ.नि. नवल किशोर सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. हे0 का0 इन्द्रपाल यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
4. का0 सौरभ सरोज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने