आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहरौला
आज़मगढ़: दिनाक 27.07.2021 को वादिनी मुकदमा थाना अहरौला आजमगढ़ के लिखित सूचना बावत वादिनी की पुत्री को अभियुक्त 1. अमन प्रजापति पुत्र स्व0 राजेश 2. अक्षय प्रजापति पुत्र सुरेन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम बेन्दुई थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा अपहरण करने के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2021363/366 भादवि बनाम 1. अमन प्रजापति पुत्र स्व0 राजेश 2. अक्षय प्रजापति पुत्र सुरेन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम बेन्दुई थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियोग की विवेना उ0नि0 राजीव कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के क्रम मे अपहृता को विवेचनाधिकारी उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह का0 नवीन मौर्य व रि0म0का0 प्रियंका वर्मा द्वारा आज दिनांक 29.07.2021 को बूढनपुर तिराहे से बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह का0 नवीन मौर्य व रि0म0का0 प्रियंका वर्मा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
