Breaking News

कप्तानगंज: अवैध कट्टा व कारतूस के साथ एक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत दिनांक 29.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक देवानन्द मय हमराह के संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग गौरा पुलिया पर कर रहा थे कि कोइनहा बाजार कि तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखायी दी पास आने पर टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, तो एक व्यक्ति जो पीछे बैठा हुआ था चलती गाड़ी से ही कूद कर भागने लगा, मोटर साइकिल चालक गाड़ी छोड़ कर भागने का प्रयास किया की पुलिस टीम द्वारा 15 -20 कदम की दूरी पर दौड़ा कर समय 05.45 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम पचखोरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष बताया तथा पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक अदद तमन्चा .315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति ने उसका नाम सुशील यादव पुत्र लालबिहारी यादव ग्राम हसनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया। पकड़े गये व्यक्ति से मोटर साइकिल UP50BR0417 स्पेलेण्ड प्लस के विषय में पूछा गया तो बताया कि साहब यह गाड़ी हम दोनो लोगो ने एक व्यक्ति से 8000 रु में खरीदी थे। जिसका नाम पता मैं नही जानता हूँ। सुशील जानता होगा क्योकि उसी के माध्यम से हम लोग खरीदे थे। यह गाड़ी चोरी की है, हम लोग पकड़े जाने के डर से इसका नंबर बदल दिये थे। इस पर दूसरे गाड़ी का नंबर प्लेट लगा दिया हूँ। इसको मैं और मेरा दोस्त सुशील यादव अपने आवश्यक्तानुसार लेकर चलते हैं। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय मु0अ0सं0 107/2021 धारा 3/25 A Act व मु0अ0सं0 108/2021 धारा 411/420/467/468 IPC पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. अभिषेक यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम पचखोरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़  उम्र 22 वर्ष। 

बरामदगी

1. एक अदद कट्टा .315 बोर,
2. दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. एक अदद मोटर साइकिल UP50BR0417 स्पेलेण्ड प्लस

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 107/2021 धारा 3/25 A Act थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 
2- मु0अ0सं0 108/2021 धारा 411/420/467/468 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक देवानन्द थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
2. का0 प्रमोद कुमार यादव थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
3. का0 प्रमोद थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।

और नया पुराने