आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 23.08.21 को उ0नि0 गोपल जी, का0 रणविजय, का0 रामाशीष प्रजापति तलाश वांछित अभियुक्त व रात्रि गस्त से वापस आ रहा थे कि नंदना बाजार पहुँचे जहाँ पर पूर्व से रवाना उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव, का0 जाफर हुसैन व का0 मनीष चौहान से मिले। पुलिस टीम आपस में अपराध एवं अपराधियों के तथा गोवंश तस्करों के सम्बन्ध में बात कर रही थी कि उसी समय जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थोड़ी देर बाद ग्राम रिठिया से एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मखनहा बार्डर पर तिराहे पर आने वाला है इस सूचना पर विश्वास करके मौके पर मौजूद समस्त पुलिस बल प्रस्थान कर मखनहां बार्डर पर रिठिया जाने वाली तिराहे पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति रिठिया की तरफ से आने वाले रोड से दाहिने हाथ में प्लास्टिक के बोरी लिऐ आता दिखाई दिया जैसे ही पुलिस टीम को देखा अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा कि पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसी सड़क पर तिराहे से करीब 30 मीटर की दूरी पर जाते जाते बोरी सहित पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विजय कुमार पुत्र मदन गौड़ ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष बताया जिसके दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक की बोरी संदिग्ध समान लिया था भागने का कारण बताया कि साहब इस प्लास्टिक की बोरी में मैं गांजा लिया हूँ जिसे अम्बेडकरनगर लेकर बेचने हेतु ले जा रहा हूँ अचानक आप लोगों को देखकर घबड़ा गया और वापस जाने लगा कि आप लोगों ने दौड़ाकर घेर कर पकड़ लिया। अभियुक्त के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गयी तो उसके अन्दर से 01 किलो 200 ग्राम गाँजा नजायज बरामद हुआ। अभियुक्त से गांजा रखने का कागजात तलब की गयी तो कागजात दिखाने से असमर्थ रहा पुनः अपनी गलती का माफी मागने लगा। अभियुक्त का यह कृत अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अपराध है अतः अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय 06:30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त के सिर पर चोट लगी थी जिसपर अस्पताली पट्टी बंधी हुई थी चोट के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब दो दिन पहले मुझसे तथा मेरे सगे भाई से झगड़ा हुआ था मार पीट में यह चोट आयी थी । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विजय कुमार पुत्र मदन गौड़ ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष
बरामदगी
01 किलो 200 ग्राम गाँजा नजायज
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 131/21 धारा 8/20 NDPS Act थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 गोपाल जी थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादवथाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 रणविजयथाना अतरौलिया आजमगढ़
4. का0 रामाशीष प्रजापति थाना अतरौलिया आजमगढ़
5. का0 जाफर हुसैन थाना अतरौलिया आजमगढ़
6. का0 मनीष चौहान थाना अतरौलिया आजमगढ़
