आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में दिनांक 26.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना रानी की सराय श्री दिलीप कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना रानी की सराय मय हमराह हे0कां0 मुलायम सिंह यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 1 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ समय करीब 21.30 बजे कोटिला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम हारिस पुत्र इम्तियाज अहमद ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया । बरामद गांजा के सम्बन्ध में पुछने पर बताया कि मै काफी गरीब आदमी हूँ गाँजा का खरीद व बिक्री कर अपना जीवन यापन करता हूँ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 0099/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
हारिस पुत्र इम्तियाज अहमद ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 0099/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 379/411 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 23/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ़ ।
3. मु0अ0स0 0099/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
बरामदगी
1 किलो 200 ग्राम गांजा ।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0कां0 मुलायम सिंह यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
