Breaking News

बिलरियागंज: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, जिन्दा कारतूस, बाइक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 27.08.2021 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की तलाशी में केनया चौक पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली की चार लोग दो मोटर साइकिल से नसीरपुर के रास्ते हाइड्रिल तिराहा की तरफ आ रहे हैं ये लोग रात्रि में पिकअप माल वाहक पर गोबंशी पशुओ को चोरी छिपे लादकर रेकी करते हुए बध हेतु बिहार ले जाते हैं । इनके पास अवैध असलहा भी रहता हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज मय हमराहीयान व क्षेत्र में पहले से मौजूद उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य मय हमराह का0 राकेश तिवारी व का0 अनिल यादव को तलब कर मकसद बताते हुए मय हमराहीयान व मुखबिर खास के नया चौक से प्रस्थान कर हाईड्रिल तिराहा पहुँचकर बाईपास से आने जाने वाले वाहनो को चेकिंग करने लगे कि नसीरपुर बाइपास से दो मोटर साइकिल पर चार व्यक्ति आते दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा  सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो को टार्च की रोशनी में रोकने का इशारा किया गया तो दोनो मो0सा0 सवार व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहे कि बरसात का पानी सड़क के किनारे इकट्ठा होने के कारण मो0सा0 पर सवार व्यक्ति फिसलकर नीचे गिर पड़े । पुलिस बल से अपने आप को घिरता देख उपरोक्त मो0सा0 सवार व्यक्तियो ने एक बारगी एक स्वर में चिल्लाये कि पुलिस वालो को मारो नही तो हम लोग पकड़े जायेगें । इतने में मो0सा0 सवार चार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर लक्ष्य बनाकर दो फायर कर दिये । पुलिस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित तरीके से अपना बचाब करते हुए लुक छिपकर एक बारगी घेरकर दो व्यक्ति को मय मो0सा0 के हाईड्रिल तिराहे से समय 3.30 बजे सुबह पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति मय मोटरसाईकिल भागने में सफल रहे ।
पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए फायरिंग करने व भागने का कारण पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम दानिश उर्फ कल्लू पुत्र नुरूलैन निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ जिसके पास से एक अदद तमंचा ,01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ  तथा दूसरे ने अपना नाम मो0 राशिद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी तलाशी से उसके पास से  एक अदद तमंचा ,एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ । मौके से बरामद मो0सा0 नं0 यू0पी0 50 BA 8694 सुपर स्पलेण्डर चेचिस नं0 MBLJAR030H9H42716 इंजन नं0 JA05EGH9H43904 को ई-चालान के माध्यम से चेक किया गया तो वाहन के रजिस्ट्रेशन नं0 व चेचिस नं0 इंजन नं0 में भिन्नता पायी गयी । पकड़े गये व्यक्तियो से मोटर साइकिल से भागने वाले व्यक्तियो का नाम पूछा गया तो एक का नाम साकिब तथा दूसरे का नाम फैयाज है तथा इन लोगो के पिता का नाम तथा पता नही मालूम हैं ।  कडाई से पुछताछ करने पर बताये कि हम लोग रात्रि में जानवरो को रेकी करके पिकप मंगाकर एक साथ इकट्ठा होकर क्षेत्र से चोरी छिपे गोवंशी पशुओ को पिकअप पर लादकर बध हेतु बिहार ले जाते हैं । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1.  मु0अ0सं0 139/2021  धारा 420,467,468,471,307,34 भादवि बनाम1. दानिश उर्फ कल्लू पुत्र नुरूलैन 2. मो0 राशिद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासीगण नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 3. साकिब पुत्र अज्ञात पता अज्ञात 4.फैयाज पुत्र अज्ञात पता अज्ञात 2. मु0अ0सं0 140/2021 धारा 3/25/27 शस्त्र अधि0 बनाम दानिश उर्फ कल्लू पुत्र नुरूलैन निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 3. मु0अ0सं0 141/2021 धारा 3/25/27 शस्त्र अधि0 बनाम मो0 राशिद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 139/2021 धारा 420,467,468,471,307,34 भादवि थाना बिलरियागंज आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 140/2021 धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 141/2021 धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- दानिश उर्फ कल्लू पुत्र नुरूलैन निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
2- मो0 राशिद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1. एक अदद तमंचा , एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
2. एक अदद तमंचा , एक अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर ।
3. एक मोटर साइकिल नं0 UP 50 BA 8694   ।

नाम व पता फरार अभियुक्तगण

1- साकिब पुत्र अज्ञात पता अज्ञात ।
2- फैयाज पुत्र अज्ञात पता अज्ञात ।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2- उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़। 
3- हे0का0 सुनील कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4-का0 प्रमोद यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5-का0 अभिषेक तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
6-का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
7-का0 अनिल यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
8-का0 शिवम शर्मा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
9- म0का0 शालिनी देवी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने