Breaking News

एडीजी वाराणसी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी का किया गया आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

डीआईजी आजमगढ़ व एसपी मऊ को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़: आज दिनांक- 27.08.2021 को एडीजी वाराणसी बृजभूषण द्वारा पुलिस लाईन्स सभागार आजमगढ़ में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा समीक्षा गोष्ठी ली गयी। एसपीआरए, एसपी ट्रैफिक के साथ समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी आजमगढ़ अपराध समीक्षा गोष्ठी में मौजुद रहें। तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। 

 एडीजी वाराणसी द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी समापन के उपरान्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार व एसपी मऊ घुले सुशील चंद्रभान को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) दिया गया।

और नया पुराने