आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक 07.08.2021 को आवेदक श्री शम्भूनाथ सिंह पुत्र स्व0 रामकरन सिंह ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि औझौली पुलिया के पास एक मोटर साईकिल बिना नम्बर पर बैठे तीन आदमी जिनका नाम पता अज्ञात है । यह लोग मेरी गाड़ी को रोक कर मेरे पास से 50 हजार रूपए व गले की एक चैन व अगुठी व मोवाइल लूट कर भाग गये, उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 394 IPC पंजीकृत हुई ।
उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह एवं स्वाट टीम व सर्विलांस टीम आजमगढ़ की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी व लूटे गये माल की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया कि उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में गठीत टीमो द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि ओझौली पुलिया के पास करीब 15 से 16 दिन पहले जो लूट किये थे वही बदमाश आज किसी घटना को अन्जाम देने के लिये शाहगढ़ से मुबारकपुर की तरफ काली स्पलेण्डर गाड़ी से आ रहे है, कि सूचना पर थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए इस्लामपुरा के थोड़ा आगे 52 बीघा मैदान के पास पहुच कर आने जाने वाले व्यक्तियो व वाहन की चेकिंग करने लगे कि तभी सामने से दूर से आती हुई काली सुपर स्पलेण्डर से दो व्यक्ति आते दिखाई दिये तभी पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही मो0सा0 को रूकने का इशारा किये कि उक्त मो0सा0 पुलिस वालो को देखकर गाड़ी धीमा कर मोड़कर हड़बड़ाहट में वापस भागना चाहे की लड़खड़ा कर गाड़ी के साथ गिर पड़े एक व्यक्ति गिरे मो0सा0 में फस गया तथा मो0सा0 पर पिछे बैठा व्यक्ति उठकर खेतो की तरफ भागना चाहा कि उसे करीब 60 से 70 कदम जाते जाते पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटे गये माल को बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण – पूछताछ पर अभियुक्त गण बता रहा है कि हम लोग असलहे के बल पर सुनसान स्थान देखकर आने जाने वाले व्यक्तियो छोटी – मोटी लूट करते है तथा लूटे गये पैसो व सामान को आपस में बाट लेते है । लाकडाउन के कारण कही काम नही मिल रहा है अभी 15 से 16 दिन पहले ओझौली पुलिया के पास मै अपने साथी प्रवीण सिंह के साथ एक भट्ठे के मालिक को कट्टा दिखाकर सोने की चैन व अगुठी तथा कुछ पैसे लूटे थे जिसको डराने के लिये तमंचे की बट से भट्ठे के मालिक के सिर पर मारे जिसके बाद हम लोगो वहा से भाग लिये थे इस तरह अपने किये गये कार्यो की बार – बार माफी मांग रहे है ।
गिरफ्तारी का स्थान – ग्राम इस्लामपुरा के आगे 52 बिघा मैदान के पास दिनांक –24.08.2021 समय – 08.35AM
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण – (प्रकाश में आये)
1. विजय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 दयानन्द सिंह निवासी अमुआरी नरायन पुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (गिरफ्तार)
2. पवन सिंह उर्फ गोलू पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी अमुआरी नरायन पुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (गिरफ्तार)
3. प्रवीण सिंह उर्फ कतवारू पुत्र रामनयन सिंह निवासी अमुआरी नरायणपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (फरार)
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा .315 बोर
2. दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. लूट के 21500 रूपया नगद
4. घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन मोटर साईकिल सूपर स्पलेण्डर काले रंग की
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1.मु0अ0सं0 152/2021 धारा 394,411,34 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 160/2021 धारा 3/25 A. Act थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. देवेन्द्र कुमार सिंह (SSI), थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराहियान
2. रत्नेश कुमार दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराह
3. स्वाट टीम
