Breaking News

रानी की सराय: कार्ड धारको को मिलने वाला गेहूँ व चावल की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 23.08.2021 को सुरेन्द्र प्रताप पुत्र स्व0 बैजनाथ ग्राम व पोस्ट जठा (शिवपुर) थाना जाफराबाद जनपद जौनपुर, पूर्ति निरीक्षक रानी की सराय, आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभि0गण दिलशेर यादव पुत्र राम सबद ग्राम मझगाँवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ व दूधनाथ यादव पुत्र स्व0 बल्लू यादव ग्राम मझगाँवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ से खाद्यान्न लदे हुए ट्रक से 50 बोरी गेहूं (वजन प्रत्येक बोरी लगभग 50 कि0ग्रा0) व 11 बोरी चावल (वजन प्रत्येक बोरी लगभग 50 कि0ग्रा0) कुल 61 बोरी को राष्टीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये कार्ड धारको के खाद्यान्न को पिकप संख्या- UP 50 BT- 3351 से कालाबाजी हेतु ले जा रहें है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत दिनांक-24.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव व कां0 बीर बहादुर यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2021 धारा 3/7 आवश्यक बस्तु अधि में वांछित अभियुक्त 1. दिलशेर यादव पुत्र रामसबद यादव 2. दूधनाथ यादव पुत्र बल्लू यादव, निवासीगण मझगांवा, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 24.08.2021 को समय करीब 08.25 बजे बेलईसा चौहाहे से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 97/2021 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दिलशेर यादव पुत्र रामसबद यादव थाना रानी की सराय,जनपद आजमगढ़
2. दूधनाथ यादव पुत्र बल्लू यादव, निवासीगण मझगांवा, थाना रानी की सराय,जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, कां0 बीर बहादुर यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने