आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सरायमीर
आज़मगढ़: दिनांक- 23.08.2021 को वादी राममिलन यादव पुत्र सतिराम यादव ग्राम ईश्वरपुर (भगतपुर) थाना गम्भीरपुर ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी की मेरी भतीजी रीमा यादव पुत्री लल्लन यादव को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बार-बार प्रताड़ित करते थे। दिनांक 22.08.2021 को मोबाइल पर सूचना मिली की रीमा की मौत हो गई है। मुझे पुरा भरोसा है कि रीमा का पति हीरालाल यादव, देवर पन्नालाल यादव, सूबेलाल यादव व अन्तिम यादव पुत्रगण स्व0 बसन्ता यादव एवं सास नथूनी यादव पत्नी स्व0 बसन्ता यादव द्वारा दहेज के लिये मेरी भतीजी को मार दिये है। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 118/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक द्वारा आज दिनांक 25.08.2021 को मु0अ0सं0 118/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण को उनके घर रेवला नन्दाँव से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0118/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1. हीरालाल यादव पुत्र स्व0 बसंता सा0 रेवला नन्दाँव थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
2. सुबालाल यादव पुत्र स्व0 बसंता सा0 रेवला नन्दाँव थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3. नथुनी उर्फ मुराती देवी पत्नी स्व0 बसंता सा0 रेवला नन्दाँव थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
2. का0 अनुराग तिवारी थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3. का0 ऋषभ शुक्ला थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
4. म0का0 मोनिका गुप्ता थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
