आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तहबरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारन्टी की गिरफ्तारी व बरामदगी व रोकथाम गोवध व गिरफ्तारी गो तस्करों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के नेतृत्व मे आज दिनांक 25.08.21 को प्र0नि0 शत्रुघ्न कुमार मय राह द्वारा वाँछित अपराधी व पेण्डिंग विवेचना में सोफीपुर चौराहे पर मामूर थे। जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि सिक्स लेन के बसही जरमजेपुर गाँव के पास में पशु तस्कर सड़क पर घूम रहे है। गायों को पिक-अप मे लादकर वध हेतु ले जाने वाले है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम तत्काल सिक्स लेन से होते हुए बसही जरमजेपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि जीप सरकारी की रोशनी मे पिकअप वाहन दिखाई दिया। जिसमें गोवंश लदे हुए है, जीप की रोशनी को देखकर पिक-अप लेकर पशु तस्कर भागने लगे पीछा किया गया तो लगभग 200 मी0 किशुनदासपुर की तरफ जाते -जाते पिक अप वाहन को आगे जाकर रोकने की कोशिश की गयी लेकिन उसके बाद भी पशु तस्कर नही रुके तेजी से भागने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पिकअप वाहन पलट गया। पशु तस्कर तेजी से वाहन से उतर कर सिक्स लेन के नीचे भागते हुए पुलिस वालो को ललकारते हुए एक राय होकर फायर करने लगें, कहे कि इनकी वजह से हम लोगो की गाड़ी पलट गयी इतना कहते हुए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर पशु तस्करो द्वारा फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा बाल बाल बचते हुए तथा आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया गया। पकड़े गये का नाम पूछा गया तो अपना नाम शेरु कुमार पुत्र शंकर शर्मा निवासी सराय मोहिद्दीनपुर थाना सरपतहां जौनपुर बताया वापस आकर पल्टी हुई गाडी के नजदीक जाकर पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी को सीधा किया गया तो एक बदमाश गाडी के नीचे दबा हुआ कराहता हुआ मिला उससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शहबान पुत्र मुख्तार R/O सोफीगढ़ थाना अहिरौला आजमगढ़ बताया गया शेष अभियुक्त फायर करते हुए भाग गये तथा भागे गये बदमाशो के बारे पूछा गया तो उनका नाम क्रमशः 1.अब्दुल्ला पुत्र फरीद 2. अन्सार पुत्र मंजूर 3. बादशाह पुत्र जमीर 4. सलमान पुत्र रंगई निवासीगण सोफीगढ़ थाना अहिरौला तथा वाहन स्वामी राहुल गुप्ता पुत्र अज्ञात निवासी सराय मोहिद्दीनपुर थाना सरपतहां जौनपुर बताया । पिकअप वाहन के पीछे ढाले में रस्सी से बंधी हुई 06 राशि गाय बरामद हुई जिसे निर्दयता पूर्वक बांधा गया था अभियुक्तिगणों का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 307 भा0द0वि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पकडे गये बदमाश से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि साहब लोग मिलकर पशुतस्करी करके वध हेतु जानवरों को लादकर फूलपुर तथा उसके आसपास वध हेतु भेज देते है उससे मिले पैसे से हम लोगो का जीवन यापन होता है आज हम लोग इन 6 अदद गायों को लादकर वध हेतु फूलपुर की तरफ ले जाने वाले थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1- मु0अ0सं0 64/21 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम,11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 307 भादवि थाना तहबरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शेरु पुत्र शंकर शर्मा निवासी सराय मोहिद्दीनपुर थाना सरपतहां जौनपुर
2. शहबान पुत्र मुख्तार निवासी सोफीगढ़ थाना अहिरौला आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद पिकअप में 06 राशि गाय बरामद
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 शत्रुघ्न कुमार थाना तहबरपुर, आजमगढ़
2. का0 विनोद गुप्ता थाना तहबरपुर, आजमगढ़
3. का0 रत्नेश सिंह थाना तहबरपुर, आजमगढ़
4. का0 अजय कुमार राय थाना तहबरपुर, आजमगढ़