आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 18.08.2021 को उ0नि0 अतीक अहमद मय हमराह का0 अनुपम पटेल व ईगल मोबाईल का0 गुलाब यादव व का0 विकास सरोज प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अभियुक्त ग्राम चिलबिलामें मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति नाजायज देशी शराब लेकर झिन्झपुर नहर पुलिया से चिलबिला आने वाले रास्ते पर फूल के फार्म के पास खड़ा है। । मुखबिर खास की बात पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम चिलबिला से झिन्झपुर की तरफ जा रहे थे की सालिग राम फूल वाले फार्म के पास एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक झोला लिए हुए खड़ा दिखाई दिया जिसे देखकर मुखबिर खास ने इशारा किया की वही आदमी है वह ऐसा कहकर पीछे की ओर हटबढ़ गया खड़ा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर झिन्झपुर की तरफ तेज कदमों से भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने एक बारगी घेर कर 25 से 30 कदम जाते-जाते दिनांक 18.08.2021 को समय करीब 17.30 बजे वही पकड लिया गया। पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम पता निलेश गिरी पुत्र रविन्द्र गिरी ग्राम इस्माईलपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया मौके पर बरामद शुदा शराब का अधि0 पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
निलेश गिरी पुत्र रविन्द्र गिरी ग्राम इस्माईलपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष
विवरण बरामदगी
एक झोला में 16 शीशी नाजायज देशी शराब (प्रत्येक 200 ML )
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं.78/2021 धारा 60 Ex Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का अनुपम पटेल थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 गुलाब यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 विकास सरोज थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़