आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 अगस्त-- अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आजमगढ़ एके सिंह ने जनपद आजमगढ़ के समस्त मा0 सांसदगण, मा0 विधायकगण, मा0 प्रमुखगण, मा0 सदस्यगण, जिला पंचायत एवं अधिकारीगण को सूचित किया है कि जिला पंचायत, आजमगढ़ की बैठक दिनांक 21 अगस्त 2021 को अपरान्ह 03.30 बजे दिन में जिला पंचायत आजमगढ़ के सभागार (नेहरू हाल) में मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। अतः आप सभी लोग बैठक में समय से प्रतिभाग करें। बैठक में जिला पंचायत के पदेन सदस्य ही भाग लेगें उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि का भाग लेना प्रतिबन्धित है।
