आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत 21 अगस्त 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे- मा0 सदस्या
जहां कहीं भी शोषण हो, महिलाएं उसका कड़ा विरोध करें और आने वाले चुनौतियों से डटकर सामना करें- श्रीमती संगीता तिवारी
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें- श्रीमती संगीता तिवारी
आजमगढ़ 21 अगस्त-- मिशन शक्ति तृतीय चरण (21 अगस्त 2021 से 31 दिसम्बर 2021) का शुभारम्भ एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 1.50 लाख पात्र बालिकाओं को अनुदान राशि का आनलाइन हस्तांतरण तथा बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई बटालियन के प्रांगण का शिलान्यास एवं उत्कृष्ठ कार्य हेतु 75 महिलाओं का सम्मान मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ, मा0 मंत्री, वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य भारत सरकार, निर्मला सीतारमण एवं मा0 राज्यपाल, उ0प्र0 आनंदीबेन पटेल द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया। जिसका सजीव प्रसारण नेहरू हाल आजमगढ़ के सभागार में कराया गया।
इसी के साथ ही सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से भी उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।
इसी के साथ ही सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से भी उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति तृतीय चरण का शुभारम्भ नेहरू हाल के सभागार में मुख्य अतिथि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती संगीता तिवारी, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जीजीआईसी आजमगढ़ की छात्राओं द्वारा स्वागत एवं वंदना गीत की प्रस्तुति की गयी।
मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता तिवारी को महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु 75 महिलाओं में से 15 महिलाओं को प्रतिकात्मक रूप से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग की महिला चिकित्सक डॉ0 रश्मि सिंहा, पुलिस विभाग की महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मधु पनिका, श्रीमती शशिकला ग्राम प्रधान टेंगुरपुर, ग्राम प्रधान श्रीमती कामिनी राय, युवा कल्याण विभाग की महिला मंगल दल सलोनी सिंह, स्वयं सहायता समूह की समूह शखी मंजू देवी, बेसिक शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्या आयशा खान, उच्च शिक्षा की प्रवक्ता श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, आईसीडीएस की आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती वंदना पाठक, महिला कल्याण विभाग की महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीति उपाध्याय, वन स्टाप सेन्टर की सेन्टर मैनेजर श्रीमती सरिता पाल एवं विधवा पेंशन की लाभार्थी श्रीमती राधिका, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव एवं कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी खुशी सिंह शामिल हैं। शेष महिलाओं को उनके संबंधित विभागों के माध्यम से सम्मान पत्र वितरित कराया गया।
इसी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु 75 महिलाओं को 1-1 मास्क एवं रक्षाबन्धन दिया गया।
मुख्य अतिथि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती संगीता तिवारी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित समस्त महिलाओं को कल मनाये जाने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार की बधाई दी। आगे उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए 21 अगस्त 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे, इससे महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता विकसित होगी। आगे उन्होने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां कहीं भी शोषण हो, उसका कड़ा विरोध करें और आने वाले चुनौतियों से डटकर सामना करें और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें एवं अपने-पास की भी महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करायें, जिससे महिलाएं उसका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी अलग पहचान बनायें। उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन पात्र महिला लाभार्थियों को आवास नही मिला है, उनको प्राथमिकता के आधार पर आवास दिलाना सुनिश्चित करें।
मंच का संचालन आशा सिंह, प्रधानाचार्या, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमंदराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इन्द्र नारायण तिवारी, एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, डिप्टी सीएमओ डॉ0 वाईके राय, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीति उपाध्याय, जिला समन्वयक श्रीमती अन्नु सिंह, वन स्टाफ मैनेजर श्रीमती सरिता पाल, ममता यादव, पिंकी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, अंजु चौधरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम।
आजमगढ़ 21 अगस्त-- मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, अंजु चौधरी का जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24 अगस्त 2021 को गोरखपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः30 बजे निरीक्षण भवन आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद मा0 उपाध्यक्ष मध्यान्ह 12ः00 बजे से निरीक्षण भवन आजमगढ़ में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में बैठक करेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 2ः00 बजे से मा0 उपाध्यक्ष निरीक्षण भवन आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी, तहबरपुर/महिला थानाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद अपरान्ह 4ः00 बजे से मा0 उपाध्यक्ष जिला महिला चिकित्सालय निरीक्षण करेंगी। तत्पश्चात मा0 उपाध्यक्ष सायं 7ः30 बजे निरीक्षण भवन आजमगढ़ से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।
अगले तीन-चार महीने रहेगी त्योहारों की धूम पर न हो कोई चूक।
18 साल से अधिक उम्र वाले जल्द से जल्द कराएँ टीकाकरण
मास्क, दो गज की दूरी व हाथों की सफाई अब भी है जरूरी।
आजमगढ: 21 अगस्त-2021: रविवार को रक्षाबंधन के एक बड़े त्योहार के साथ अगले तीन-चार महीने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में त्योहारों की धूम रहेगी । कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस, नवरात्र/दशहरा, ईद, दीपावली, बाल दिवस और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व इसी दौरान मनाये जायेंगे । खास बात यह है कि इन त्योहारों को अपने घर-परिवार और समुदाय के बीच मनाने की खास परम्परा रही है किन्तु कोरोना के चलते इसमें विशेष सावधानी बरतने के साथ ही कुछ जरूरी बदलाव लाने की भी जरूरत है ताकि त्योहारों का रंग आगे भी पूरी तरह से बरकरार रहे । इसके अलावा समुदाय को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से भी महफूज बनाया जा सके । इसके लिए जरूरी है कि अगर आप 18 साल से अधिक उम्र के हैं और अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाये हैं तो बगैर विलम्ब किये जल्द से जल्द टीका लगवा लें और त्योहारों की धूम में भी मास्क, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी का कहना है कि सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा कोविड टीकाकरण व कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समुदाय को जागरूक किया जा रहा है । उनका कहना है कि रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी जरूर बांधें किन्तु कोविड अनुरूप व्यवहार का पूरा ख्याल रखते हुए । इस दौरान वह मास्क का इस्तेमाल तो करें ही साथ ही राखी बाँधने से पहले साबुन-पानी से हाथों की सफाई करना या सेनेटाइज करना कतई न भूलें । कोशिश रहे कि बाजार की मिठाई की जगह पर घर ही कुछ मीठा बना लें । रक्षाबंधन पर यात्रा के दौरान भी खास सतर्कता बरतें और कोशिश करें कि इस दौरान छोटे बच्चों को साथ लेकर लम्बी यात्रा न करें क्योंकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सबसे अधिक असर उन्हीं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है । इसलिए हम सभी ऐसा उपाय करें कि देश में तीसरी लहर की स्थिति ही बन सके ।
डॉ आई एन तिवारी का कहना है कि इसी तरह से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व नवरात्र पर भी पूजा पंडालों में न जाकर घर पर ही पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना चाहिए । बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को तो खास तौर पर भीडभाड़ वाले स्थानों जैसे - पूजा पंडाल और मेला आदि में शामिल होने से बचना चाहिए क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते संक्रमण की जद में जल्दी आने की सम्भावना रहती है ।
घर पर बनी वस्तुओं से खुशियाँ बाँटें : मिठाइयों और पकवानों के लिए प्रसिद्घ इन त्योहारों पर इस बार बाहर की बनी वस्तुओं पर निर्भर रहना ठीक नहीं, जितना संभव हो सके घर पर ही इसे बनाएं और एक-दूसरे से खुशियाँ बाँटें । बाहर से आने वाली वस्तुएं न जाने कितने हाथों से होकर घर तक पहुँचती हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, त्योहार का रंग भंग न होने पाए, इसलिए जरूरी है कि इन छोटे-छोटे उपायों पर पूरा ध्यान रखें ।
मास्क या टिश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही डालें : किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अगर जा भी रहे हैं तो ध्यान रहे कि वहां कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए हर किसी का स्वस्थ स्वास्थ्य व्यवहार को अपनाना बहुत जरूरी है । सार्वजनिक स्थलों पर खासकर खांसते-छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल या टिश्यू पेपर से अवश्य ढक लें और टिश्यू या मास्क को बंद डस्टबिन में ही डालें और हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से स्वच्छ कर लें ।
यात्रा के दौरान रखें जरूरी ख्याल : त्योहारों पर अपने घर या रिश्तेदार के यहाँ जा रहे हैं तो सार्वजनिक वाहनों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें । यात्रा के दौरान मास्क से नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखें । एक दूसरे से उचित दूरी बनी रहे, बस-ट्रेन की खिड़की आदि को अनावश्यक छूने से बचें, सेनेटाइजर को जरूर पास रखें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें । यात्रा के दौरान बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें ।
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य की पहली कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न।
आजमगढ़: जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश संख्या 327 दिनांक 20 जुलाई 2021 के क्रम में पंचायत निर्वाचन 2021 में निर्वाचित प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य की प्रथम कार्यकारिणी बैठक विकासखंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत अंजान शहीद में पूर्व सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत अंजानशहीद पक्का पोखरा (रविदास मंदिर ) पर आहूत की गई बैठक का कोरम पूर्ण रहा सर्वप्रथम इश वंदना की गई तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व प्रधान को शुभकामनाएं दी गई।
पंचायत राज्य नियमावली के अधिकारों एवं नियमों के आधार पर नवनिर्वाचित प्रधान को ग्राम पंचायत का अध्यक्ष मानते हुए उनके अनुमति से कार्यवाही शुरू की गई वह साथ ही साथ ग्राम पंचायत की कार्य समितियों का गठन सभी उपस्थित सदस्यों एवं अध्यक्ष के विचार विमर्श के पश्चात निम्नलिखित कार्य समितियों के लिए उनके अध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन किया गया व पदभार सौपा गया नियोजन एवं विकास समिति व शिक्षा समिति और प्रशासनिक समिति तीनो समितियों के अध्यक्ष अजीम नोमान ने पदभार लिया व कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष अब्बास को बनाया गया स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्राम पंचायत सदस्य राजेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया वही जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नौशाद अहमद को सौंपा गया उक्त सभी नामों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई उपरोक्त अवसर पर आजिम नूमान प्रधान व सदस्यगण भृगु , अब्बास , सोनू , विजय शंकर, रेखा गुप्ता, राजेश गुप्ता , शाहबेतून , मीना ,अबरार, सुनीता, पन्ने लाल, नौशाद, नाजो, नूमान खान,आमिर गुड्डू, नदीम, लालचंद, दुर्जन, सलाहुद्दीन, संतोष, नवाजिश, के साथ साथ गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पंचायत राज्य नियमावली के अधिकारों एवं नियमों के आधार पर नवनिर्वाचित प्रधान को ग्राम पंचायत का अध्यक्ष मानते हुए उनके अनुमति से कार्यवाही शुरू की गई वह साथ ही साथ ग्राम पंचायत की कार्य समितियों का गठन सभी उपस्थित सदस्यों एवं अध्यक्ष के विचार विमर्श के पश्चात निम्नलिखित कार्य समितियों के लिए उनके अध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन किया गया व पदभार सौपा गया नियोजन एवं विकास समिति व शिक्षा समिति और प्रशासनिक समिति तीनो समितियों के अध्यक्ष अजीम नोमान ने पदभार लिया व कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष अब्बास को बनाया गया स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्राम पंचायत सदस्य राजेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया वही जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नौशाद अहमद को सौंपा गया उक्त सभी नामों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई उपरोक्त अवसर पर आजिम नूमान प्रधान व सदस्यगण भृगु , अब्बास , सोनू , विजय शंकर, रेखा गुप्ता, राजेश गुप्ता , शाहबेतून , मीना ,अबरार, सुनीता, पन्ने लाल, नौशाद, नाजो, नूमान खान,आमिर गुड्डू, नदीम, लालचंद, दुर्जन, सलाहुद्दीन, संतोष, नवाजिश, के साथ साथ गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।