आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में प्र0नि0 महराजगंज गजानन्द चौबे के के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.08.21 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह का0 दीनदयाल कुशवाहा के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 234/21 धारा 363, 366 IPC की विवेचना में कस्बा महराजगंज मे मामूर था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 234/21 धारा 363, 366 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त विक्की शर्मा पुत्र रामनयन शर्मा ग्राम रूपयनपुर कोतवाली महराजगंज आजमगढ़ इस समय रुपयनपुर पुलिया के पास मौजूद है । इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराही के कस्बा महराजगंज से रवाना होकर रुपयनपुर पुलिया से कुछ दूरी पहले पहुँचे तो देखा कि पुलिया पर एक व्यक्ति खड़ा है । जिसको पुलिस बल द्वारा एक बारगी दबिश देकर समय 10.15 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया गया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विक्की शर्मा उर्फ सुग्रीव शर्मा पुत्र रामनयन शर्मा ग्राम रूपयनपुर कोतवाली महराजगंज आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
विक्की शर्मा उर्फ सुग्रीव शर्मा पुत्र रामनयन शर्मा ग्राम रूपयनपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 234/21 धारा 363, 366 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह का0 दीनदयाल कुशवाहा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
