आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 26.08.2021 को उ0नि0 भगत सिंह यादव चौकी इमिलिया से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करता हुआ सरकारी अस्पताल छपरा सुल्तान पर पहुंचा कि डियूटी में लगे कर्मचारीगण से बातचीत कर रहा थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 27/21 धारा 147/148/149/307/34/419/420/ 467/468/471 IPC व 4/25 A.ACT व मु0अ0सं0 28/21 धारा 3/5ए/8 गोबध नि0 अधि0 व 11 च पशु क्रुरता अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभि0 किसी कार्य से चुनहवा जा रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 भगत सिंह यादव ने का0 सुजित कुमार को साथ लेकर छपरा सुल्तानपुर से प्रस्थान कर चुनहवां पहुँचकर बैंक के पास खड़े एक व्यक्ति को घेर घार कर समय 15.35 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजू उर्फ सदरे आलम पुत्र नियाज अहमद उर्फ कलेक्टर निवासी ग्राम खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजू उर्फ सदरे आलम पुत्र नियाज अहमद उर्फ कलेक्टर निवासी ग्राम खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 27/21 धारा 147/148/149/307/34/419/420/ 467/468/471 IPC व 4/25 A.ACT थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 28/21 धारा 3/5ए/8 गोबध निवासरण अधि0 व 11च पशु क्रुरता अधि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 भगत सिंह यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
2. का0 सुजीत कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।