Breaking News

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी की अनूठी पहल, विभाग के सहयोग से बहाल की सभी स्वास्थ्य सेवाएँ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़, 27 अगस्त 2021: कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग का हरसंभव प्रयास रहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें | इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात चिकित्सा  अधीक्षकों ने भी पूरी  हिम्मत और जज्बे के साथ विभाग का साथ निभाया |  इसी हौसले और लगन के साथ आज भी ग्रामीणों की सेवा में तत्पर  हैं बढ़या, रानी की सराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ रोहित मिश्र|उनका प्रयास रहता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें |  उनके इन्हीं प्रयासों का नतीजा रहा कि अब महिलाओं को अपने घर के करीब संस्थागत प्रसव की सुविधा मिलने के साथ हीगाँव के बुजुर्गों, बच्चों व अन्य  को मुश्किल वक्त में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता |  ओपीडी व अन्य सभी स्वास्थ्य  सुविधाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ रोहित मिश्र का कहना है कि उन्होंने  11 जून 2021 को ब्लॉक बढ़या, रानी की सराय के  अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया । इस ब्लॉक की आबादी लगभग डेढ़  लाख  है। यहाँ के बढ़या,गन्धुई,अलीपुर,ईश्वरपुर अन्धौरी, हसनपुर, गोपालपुर, बीवीपुर, बसहीं, चड़यीं, बिठठ्लपुर, अनलपुर, नदौली  गाँव के लोगों के लिए यही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है | पहले ओपीडी सुविधाएं  उपलब्ध थीं लेकिन  कोरोना  के कारण  कुछ समय के लिए उसे भी स्थगित करना पड़ा लेकिन फोन पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता रहा | इसके लिए बाकायदा टेलीमेडिसिन की सेवाएं शुरू की गयीं और लोग ऑनलाइन ओपीडी की सेवाओं का लाभ उठाते रहे |  कोरोना की स्थिति सामान्य होते ही एक बार फिर  नियमित ओपीडी,मूलभूत जांचों के साथ-साथ समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं  का लाभ क्षेत्र की जनता को उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है | 
डॉ रोहित मिश्र ने कहा कि  11 जून से सीएचसी पर पूर्ण ओपीडी की सुविधा के साथ  वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यक्रमों  जैसे टीकाकरण, नसबंदी, पोलियो व आमजन को चिकित्सा सुविधा के साथ ही मानसिक रोग, दंत रोग,बाल रोग विशेषज्ञ एवं आयुष चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति कर सीएचसी पर सेवाओं को बहाल करने पर जोर है |  उच्च रक्तचाप का इलाज व नि:शुल्क दवा का वितरण कर  अब तक लगभग 25  लोगों को सुविधा दी जा चुकी है | 
मधुमेह  क्लीनिक में समुचित स्वास्थ्य परीक्षण और  नि:शुल्क दवाओं के साथ 10 लोगों को सुविधा दी गई | वृद्धों का समुचित इलाज कर अब तक लगभग 118 लोगों को सेवायें  दी गयी।   सांस के रोगी ,अस्थमा के रोगियों की जांच सुविधा व इलाज लगभग 15 लोगों को मिला |  कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर टीकाकरण की सुविधा का वृहद शुभारंभ 17 जुलाई 2021 को हुआ |  यहाँ पर अब तक 1500 लोगों को टीका लगाया गया है |  गर्भवती  को आयरन एवं फोलिक एसिक, कैल्शियम की गोलियों का वितरण प्रत्येक दिन किया जा रहा है।   बच्चों को कृमिरोधी दवा ,एल्बेन्डाज़ोल का वितरण भी किया गया।  ग्रामीण महिलाओं में खून की कमी की पहचान एवं एनीमिया का समुचित इलाज कर का लगभग 41 महिलाओं को सेवायें दी गयी | गर्भनिरोधक साधनों विधियों को अपनाने के बारे में भी लिए व्यापक प्रचार – प्रसार भी किया जा रहा है।

और नया पुराने