आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 01.08.21 को मैं उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय मय राह वांछित अभियुक्त की पतारसी –सुरागरसी में क्षेत्र हाजा में मौजूद था कि प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभियुक्त रामदरश वर्मा पुत्र स्व0 बंशू वर्मा साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियान) उपरोक्त के बगरज गिरफ्तारी मुझ विवेचक को कटान बाजार पर हस्वबुल तलब किया गया । विवेचक मय राह प्रभारी निरीक्षक के साथ राह होकर मुखबिर की सूचना के अनुसार मय मुखबिर के अभियुक्त रामदरश वर्मा पुत्र स्व0 बंशू वर्मा साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियान) के घर पर आया व अभियुक्त के दरवाजे से अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 01.08.21 को समय करीब 23.05 बजे बजाफ्ता बकायदा नियमानुसार गिरफ्तारी का कारण बता कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी की सूचना मौके पर अभियुक्त की पत्नी गीता देवी को दिया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1- 149/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- रामदरश वर्मा पुत्र स्व0 बंशू वर्मा साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियान) थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- SHO गजानन्द चौबे मय राह का0 रवीन्द्र , थाना महराजगंज आजमगढ़
2- का0 रामशरन, रि0का0 रविकान्त, व म0का0 सपना थाना महराजगंज आजमगढ़
3- म0का0 प्रार्थना तिवारीव उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय राह हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 समेरिका यादव थाना महराजगंज आजमगढ़।
