Breaking News

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: दिनांक 01.08.2021 को उ0नि0 राजबहादुर यादव मय राह का0 कृष्णचन्द व का0 अमरनाथ शर्मा के थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त/वारण्टी चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/ वाहन करते हुए बक्सपुर चौराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्यक्ति जिसका कुछ दिन पहले अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ है जिसको काफी लोगो ने देखा है वही ब्यक्ति नाजायज तमंचे के साथ ग्राम बीकापुर की तरफ से बक्सपुर की ओर आने वाला है । यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर की सूचना से राह कर्म0गण को अवगत कराते  मौके से मैं उ0नि0 मय राह व  मुखबिर के रवाना होकर  करिया सिंह के ईंट भट्ठे के पास स्थित पुलिया के पास छिपकर आने वाले ब्क्ति का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर में एक ब्यक्ति पैदल आता हुआ दिखायी दिया कि मुखबिर खास ने बताया कि जो ब्यक्ति पैदल आ रहा है यह वही है इतना कहकर मुखबिर हट बढ़ गया कि ब्यक्ति को पुलिया के पास पहुँचने पर  पुलिस वाले एकाएक आड़ से उसके पास आये कि  पुलिस वालों को देखकर वह ब्यक्ति पीछे की तरफ मुड़कर भागना चाहा कि एक बारगी घेर घार  कर पक्की सड़क पुलिया से 10 कदम आगे बीकापुर की तरफ पक्की सड़क पर ही पकड़ लियेपकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रवि कुमार पुत्र श्री नरसिंह ग्राम बक्सपुर थाना बरदह  आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष बताया।  नियमानुसार जामातलाशी ली गयी तो पहने हुए लोवर की बाँई फेट में खुसा हुआ 01 अदद तमंचा 315 बोर हुलिया बट लोहे का करीब 03 अंगुल जो दोनो तरफ लोहे की रिपिट से कसी हुई। तथा लोवर की दाहिने जेब से 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। नजायज तमंचा व कारतूस रखने के सन्दर्भ में अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा। तथा  बताया कि साहब कुछ दिन पहले तमंचे के साथ मैं अपना फोटो गलती से सोशल मीडिया पर डाल दिया था कि आज आप लोग पकड़ लिए कड़ाई से पूछताछ की गयी तो गलती की मांफी मांगने लगा    अभियुक्त का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3 /25 A Act का अपराध है। अत: अभि0 उपरोक्त को अपराध का बोध कराते हुए  नियमानुसार समय करीब 08.10  बजे रात हिरासत पुलिस में लिया गया। 

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा बताया गया कि  कुछ दिन पहले तमंचे के साथ मैं अपना फोटो गलती से सोशल मीडिया पर डाल दिया था 

पंजीकृत अभियोग- 

1- मु0अ0स0 159/21 धारा 3/25 अधि0 थाना बरदह  आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- रवि कुमार पुत्र श्री नरसिंह ग्राम बक्सपुर थाना बरदह  आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष

बरामदगी- 

1- एक अदद तमंचा .315 बोर एक अदद जिन्दा कार0 .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1-  उ0नि0 राजबहादुर यादव मय राह का0 कृष्णचन्द व का0 अमरनाथ शर्मा थाना बरदह  आजमगढ

और नया पुराने