Breaking News

सपा-भाजपा का आपस में गठबंधन,बसपा कार्यकर्ता नई सरकार के लिए तैयार रहें- शमसुद्​दीन

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार
 
अतरौलिया विधानसभा के  डा़ सरोज पांडेय घोषित हुए विधानसभा प्रभारी।

राजनीतिक विरोधियों को ठोक रहे मुख्यमंत्री 

आजमगढ़। अतरौलिया विधानसभा के देउरपुर बाजार के मैरिज हाल में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। अतरौलिया विधानसभा का डा. सरोज पांडे को प्रभारी घोषित किया गया।
 मुख्य अतिथि गोरखुपर मुख्य सेक्टर प्रभारी समसुद्दीन राइन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने का समय आ गया है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा एक- दूसरे के चट्टे -बट्टे हैं।भाजपा और सपा को आपस में गठबंधन करने का आरोप लगाया ।केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष हो गया । किसान सड़कों पर आज तक अपनी मांगों को लेकर पड़े हैं लेकिन उन किसानों की किसी को सुध नहीं है। आज बेरोजगारी चरम पर है । प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपराधियों को ठोकने की बात करते हैं  ।जबकि राजनीतिक विरोधी ही ठोके जा रहे हैं । कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज के लिए काम कर रही है ।पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। 

उन्होंने अतरौलिया से बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी बनाए गए डॉक्टर सरोज पांडे को आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने  की अपील की। 

कार्यक्रम के आयोजक  डा. सरोज पाण्डेय ने कहा कि मैं भी किसान और गरीब परिवार से हूं ।गरीब का दुख दर्द समझता हूं ।30 साल से जनहित के कार्य में लगा हूं ।अतरौलिया विधानसभा के लोग मेरे परिवार हैंं। एक सेवक के संरक्षक के रूप में 24 घंटे मैैंं  लोगों की सेवा में लगा  रहता हूंं ।अगर आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो आपका दिया हुआ मतदान रुपी कर्ज चुकाने का प्रयास करुंगा।उन्होंने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। 
 इस मौके पर सांसद  संगीता आजाद ,इंदल राम ,विजय कुमार, सुभाष चंद राम ,अमरनाथ , हरिराम,  पूर्मव चेयरमैन रामचंद्र जयसवाल ,चंद्रशेखर सिंह ,अरविंद सिंह, कमलेश सिंह ,श्री राम राजभर ,रमेश यादव ,रामसागर सिंह ,वकील अहमद ,दिलीप यादव, जमुना राजभर ,दुर्गा प्रसाद यादव ,रामजीत ,अनवर हासमी, कमलेश राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ हरीशचंद्र गौतम ने की और संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया।

और नया पुराने