आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कांग्रेस के जयभारत महासंपर्क अभियान के तीसरे दिन जमीन मुहम्मद न्याय पंचायत में कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी, लिया शपथ।
आज़मगढ़: आज़ादी के 75वें वर्ष में व विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस की नीतियों, योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जयभारत महासंपर्क अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के तीसरे दिन सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर के भतखोरी गांव में जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य मुकेश राय के नेतृत्व में रात्रि शिविर एवं प्रवास का आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश राय के नेतृत्व में घर-घर जाकर संपर्क किया गया साथ ही लोगों को जागरूक किया गया । लोगों की समस्या को सुनते हुए उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान पूरे ग्राम पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई, कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर रोड के किनारे उगी घास फूस और झाड़ियों की साफ सफाई की।
इस मौके पर मुकेश राय ने बताया कि पार्टी के दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रवास कार्यक्रम में हम लोगों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली है श्रमदान किया है जनसंपर्क किया है विश्राम किया है और लाइव प्रसारण भी किया है जिसमें हम लोग कांग्रेश की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं इसके साथ ही उनकी समस्याओं को हम लोग इकट्ठा कर रहे हैं और अपने प्रदेश नेतृत्व को सौपेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मनोज यादव, प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, जिला महासचिव लालमन यादव, तेज प्रताप राय हरैया ब्लाक अध्यक्ष, पदम चौहान, ओमप्रकाश यादव, संजय राय, राकेश राय , मनोज यादव, अनिल यादव, प्रमोद यादव, प्रेमचंद पाठक, रामशरन यादव बबलू अहमद, राजेंद्र यादव, झगड़ू प्रजापति, ललसू सिंह पटेल, सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित थे।