आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ के प्रधान संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें पंचायत प्रेस क्लब आजमगढ़ के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आज अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में समस्त प्रधानों द्वारा सहमति बनी कि चुनाव निर्विरोध किया जाए जिस पर सभी की सहमति से चुनाव संपन्न कराया गया वही ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष विजय चौहान, मंत्री आफताब आलम उर्फ गुड्डू, कोषाध्यक्ष हरिवंश कुमार, महासचिव मोहम्मद हाशिम उर्फ गुड्डू, महामंत्री जय राम सिंह पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए एवं संरक्षक व प्रतिनिधि श्रवण कुमार सिंह, अशोक सिंह, श्यामू यादव, प्रमोद यादव एवं मीडिया प्रभारी दीपक यादव और जिला प्रभारी वसीम खान को बनाया गया। वही पंचायत प्रेस क्लब आजमगढ़ का अध्यक्ष अनिल मिश्रा को निर्विरोध चुना गया।
इस दौरान ब्लॉक पर सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल था ।जबकि 3 दिन पूर्व चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी प्रधानों को सूचित किया गया था। जिस पर प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू के अध्यक्षता में चुनाव संपन्न कराया गया। जहां पर प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा समस्त प्रधान संघ सदस्यों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत एव आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव की सरकार के लिए आप सभी जनता के द्वारा चुने गए हैं और गांव का आपका मुख्य विकास का जो मुद्दा है आवास और विकास उस पर अधिक से अधिक फोकस करते हुए गांव का विकास कार्य करे। इसके लिए आपको किसी कर्मचारी अधिकारी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है ।स्वयं आप सब जागरूक होते हुए अधिक से अधिक गांव का विकास करें जिससे जनता आपसे अपेक्षा जो की है उस अपेक्षाओं पर आप खरा उतर सकें। इस दौरान खण्डविकास अधिकारी इरसाद अहमद,यशवंत सिंह सोनू,अरुण कुमार श्रीवास्तव, इकरामुल्ला खान शेरू, डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन, संदीप कुमार सिंह पटेल, प्रदीप विश्वकर्मा, श्यामू यादव, पंकज यादव, सोनू सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।