आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: थाना गम्भीरपुर एक गाँव की महिला द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि फरमान शाह पुत्र कलाम शाह सा0 डरौल थाना मतयरिया पश्चिम चम्पारण बिहार द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री को बहला-फूसलाकर कही लेकर भाग गया है, इस सूचना थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर, विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर व प्र0 नि0 गम्भीरपुर के निर्देशन में उ0 नि0 अमरनाथ यादव मय हमराहीयान द्वारा मुखबीर की सूचना पर मु0 अ0 सं0 144/21 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त फरमान शाह पुत्र कलाम शाह सा0 डरौल थाना मतयरिया पश्चिम चम्पारण बिहार को आज दिनाक 2.8.21को समय 11.15 बजे बिन्द्रा बाजार से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के समय माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकारी आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। आवश्यक अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है तथा मुकदमा उक्त की विवेचना मे धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया तथा अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 144/21 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- फरमान शाह पुत्र कलाम शाह सा0 डरौल थाना मतयरिया पश्चिम चम्पारण बिहार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0 नि0 अमरनाथ यादव थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़ ।
2- का0 ज्योति प्रकाश राणा व का0 आशीष कुमार व म0 का0 सविता पटेल थाना-गम्भीरपुर, आजमगढ़ ।
