आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर व मुबारकपुर थाना क्षेत्र की सीमा के समीप अशरफपुर मोड़ के समीप सोमवार को दिन में बोरी में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। आजमगढ़ गोरखपुर रोड के किनारे मुबारकपुर थाना क्षेत्र में महिला के शव को लेकर तमाम अटकल लग रहा था। सूचना के बाद सीओ सदर समेत पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुटी रही। शव को कब्जे में ले पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था।
महिला की पहचान 70 वर्षीया धानमती पत्नी स्व मंगरु सोनकर के रूप में हुई। गांव के पास ही शव मिला जिससे उसकी आसानी से शिनाख्त हुई। आशंका जताई जा रही थी कि शरीर पर गहने को पाने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों में काफी आक्रोश था। धानमती अशरफपुर की ही निवासिनी थी और रविवार को दिन में 11 बजे से लापता थी। चर्चा थी कि विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को बोरे में रखकर फेंका गया है। घटना सोमवार दिन में होने को लेकर भी चर्चा थी। घर के समीप शव मिलने को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए। हत्या किस कारण से हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही थी। महिला अशरफपुर मोड़ पर ही सब्जी बेचने का कार्य करती थी। उसके दो पुत्र भी हैं।