आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:: समाजवादी नेता शंकर यादव ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के महिला ग़ढ़वल बांध के गांगेपुर में हो रहे ठोकर निर्माण का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बंधे के निर्माण में जमकर पैसों की बंदरबांट की जा रही है। जब समय रहता है बंधे के निर्माण का तो विभाग सोता रहता है, और जब नदी का पानी बढ़ जाता है तब विभाग काम करने आता है। ऐसे में कटान की समस्या सामने खड़ी रहती है। नदी धीरे-धीरे सैकड़ों बीघे खेत खलिहान घर बार सब कुछ अपनी आगोश में लेती जा रही है। किसान परेशान है लोग अपने घरों से बाहर बन्धो पर रहने को मजबूर है। लेकिन आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय विभाग के लोग अपनी जेबें भरने में लगे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से हमारी मांग है की इस बंदे पर हो रहे निर्माण कार्य का जांच टीम गठित कर कार्यों की जांच कराए और समय से कार्य न पूरा कर पाने और कार्यो में शिथिलता बरतने पर इस मामले में जो भी दोषी अधिकारी कर्मचारी पाया जाता है उनके ऊपर कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनता की समस्याओं को पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी अवगत कराने की बात कही और उन्होंने कहा कि- यह मुद्दा राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से सदन में भी उठाया जाएगा। क्योंकि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है, यह हमेशा बाढ़ का दंश खेलते हैं और हर वक्त परेशान होते हैं। लेकिन इसका स्थाई हल नहीं निकल पाता आने वाले समय में यदि मुझे मौका तो मैं इन समस्याओं के निस्तारण का भरपूर प्रयास करूंगा। मुझसे जो भी संभव मदद होगी उससे मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा।