गोरखपुर।
रिपोर्ट: ब्यूरो
गोरखपुर: आज श्री गांधी पी. जी कॉलेज मालटारी आज़मगढ़ के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय मेजर डॉ जगदीश प्रसाद पाण्डेय की तीसरी पुण्यतिथि पर गोरखपुर जे o पी फाउंडेशन के कार्यालय पर एक लघु श्रद्धाजंली सभा में अनुसूचित बच्चों के साथ उन्हें याद किया गया।
विगत वर्ष भी इसी तिथि को बंचित बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।फाउंडेशन गरीब बच्चो खासकर अनुसूचित बच्चे जो विकास से दूर है उनकी अपने अल्प संशाधन से मदद का प्रयास करता है।
इस अवसर पर डॉ नृपेंद्र रंजन,प्रणव द्विवेदी एडवोकेट, अरिहन्त वीर,छात्र नेता आदर्श द्विवेदी, शानू मिश्रा, गुड्डु भैया अर्जुन आदि उपस्थित रहे।