आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सुबह 5:00 बजे से ही लोगों की लगने लगी थी लाइने।
मालटारी प्राथमिक विद्यालय पर लोगों का किया गया वैक्सीनेशन।
गांव के युवकों ने शांत कराने का प्रयास किया अंततः बैरिकेडिंग करनी पड़ी।
आज़मगढ़: वैक्सीन लगवाने वालों की अब भीड़ लगने लगी जहां भी वैक्सीनेशन हो रहा है लंबी-लंबी लाइनें देखी जा सकती है हालांकि जब कोरोनावायरस रहा था उस वक्त भी सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया थालेकिन कोई जागरूक ना होने के चलते वैक्सीनेशन करवाने वाले कम ही हुआ करते थे लेकिन जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी तो अब केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी प्राथमिक विद्यालय पर लोगों का वैक्सीनेशन किया गया इस दौरान वहां पर सुबह 5:00 बजे से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया और लाइनें लगनी शुरू हो गई थी10:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन भीड़ इतनी थी की लाइने जनता तोड़ दी और धक्का-मुक्की का माहौल उत्पन्न हो गया जिसको कई बार गांव के युवकों ने शांत कराने का प्रयास किया अंततः बैरिकेडिंग करनी पड़ी और तब जाकर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो पाया जो कि अभी भी चल रहा है।

