आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर), व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में आज उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह ईगल मोबाईल का0 गुलाब यादव व का0 विकास सरोज प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, तलाश वाछित अभियुक्त फक्कर बाबा मोड़ मेहनाजपुर में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक झोले में गांजा लेकर ग्राम झिन्झपुर कि तरफ की से आ रहा है । मुखबिर खास की बात पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम आपस में रणनीति बनाकर वही चाय की गुमटी के आड में रहकर बउम्मीद बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु मुखबिर के साथ रुके रहे, थोडी ही देर बाद एक आदमी अपने हाथ में एक झोला लिए आते दिखा जिसे देखकर मुखबिर खास ने इशारा किया की वही आदमी है वह ऐसा कहकर पीछे की ओर हटबढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा तेज कदमो से चलकर थोडा नजदीक पहुँच कर झोला लिए आदमी को तेज आवाज देकर रोका की वह पीछे मुड़कर पुलिस को देखकर सकपकाया व झोला गिराकर भागना चाहा की उसे एक बारगी घेर कर दिनांक 02.08.2021 को समय करीब 19.10 बजे वही पकड लिया गया पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम पता अजीत यादव उर्फ भंटा पुत्र हीरालाल यादव निवासी ग्राम डंडवल थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ बताया, अभियुक्त को मुकदमें का हवाला देते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अजीत यादव उर्फ भंटा पुत्र हीरालाल यादव निवासी ग्राम डंडवल थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ
विवरण बरामदगी :
1 KG 200 gm अवैध गांजा
पंजीकृत अभियोग
1. मु.अ.सं.73/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
1. मु.अ.सं.73/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 32/20 धारा 147/323/504/506 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3-NCR -15/20 धारा 323/504 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4-NIL/20 धारा 110GCRPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
5-NIL/20 धारा 3(1) उ0प्र0 अधि0 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-.उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2-का0 गुलाब यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3-का0 विकास सरोज थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
