Breaking News

मेहनगर: गैंगेस्टर का वांछित गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेंहनगर

आज़मगढ़: अभियुक्त द्वारा अपने साथी सह-अभियुक्तों के साथ गैंग बनाकर तथा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अपने तथा अपने गैंग के सदस्यो के आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु लूट, वाहन चोरी, हत्या का प्रयास का अपराध कारित करना। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 195/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत है। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में प्र0नि0 मेंहनगर सुनील चन्द्र तिवारी मय हमराही कर्म0गण के देखभाल क्षेत्र व मुताबिक आदेश वांछित अभियुक्तो के गिरफ्तारी के अनुपालन मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की थाने का वांछित अभियुक्त रामचन्दर उर्फ रुदल पुत्र बेचू राम सा0 असौसा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ जिसकी आप द्वारा तलाश की जा रही थी वह जिगनी बाजार मे खड़ा है। कही जाने की फिराक मे है। इस सूचना पर विश्वास करके प्र0नि0 मय राही कर्म0गण मय मुखबिर के तत्काल जिगनी बाजार पहुँचे।  पुलिस टीम द्वारा एकाएक पहुच कर घेर एकवारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रामचन्दर उर्फ रुदल पुत्र बेचु राम सा0 असौसा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जिसे मुकदमा उपरोक्त के बारे मे कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।
 
पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 195/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट 1986 थाना मेंहनगर,आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 124/20 धारा 394/411 भा0द0वि0 थाना मेहनगर,जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 195/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट 1986 थाना मेंहनगर,आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

रामचन्दर उर्फ रुदल पुत्र बेचु राम सा0 असौसा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 सुनील चन्द तिवारी मय राह का0 अजीत कुमार यादव, का0 सत्यम कुशवाहा, का0 राहुल यादव थाना मेंहनगर, आजमगढ़

और नया पुराने