आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा चलाये गये अवैध शराब गाँजा व स्मैक/चोरी/लुटेरे आदि से सम्बन्धित वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी के अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे व थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 श्री विजय प्रकाश मौर्य प्रभारी चौकी माहुल थाना अहरौला आजमगढ़ मय राही पुलिस बल के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिवाकर भारती पुत्र पतिराम निवासीग्राम रसूलपुर जोखू थाना फूलपुर आजमगढ़ को टिकुरिया तिराहे पर हनुमान मन्दिर के पास से समय करीब 06.10 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 65 पुडिया स्मैक कुल वजन 10 ग्राम 330 मि0 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त दिवाकर भारती पुत्र पतिराम निवासीग्राम रसूलपुर जोखू थाना फूलपुर आजमगढ़ बता रहा है कि साहब पहली बार एक अज्ञात राहगीर के द्वारा प्रलोभन देने पर ने स्मैक पी लिया और उसी के कहने पर इस पुडियो को खरीद लिया तथा आटो चालको व रिक्सा चालको व अन्य लोगोको बेचकर पैसा कमाने के लालच मे पड़ा था कि आप लोगो के द्वारा पकड़ लिया गया। माल देने वाले को पहले ने कभी नही देखा था। साहब गलती हो गयी है माफ कर दिया जाय। इस प्रकार अपनी गलती की माफी मांगते हुए चुप है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 115/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौला , आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- दिवाकर भारती पुत्र पतिराम निवासीग्राम रसूलपुर जोखू थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय राह हे0का0 दारा शंकर यादव , थाना अहरौला , आजमगढ़
2- का0 ऋषिकेश यादव, का0 दीपनरायण यादव थाना अहरौला , आजमगढ़
