Breaking News

रानी की सराय: गोवध अधिनियम में एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 23.05.2021 को रमेश यादव पुत्र इवहारी यादव ग्राम व पोस्ट देवइत थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बॉवत दिनांक 22.05.2021 को  खुद की 03 राशि गाय व 01 राशि बछिया जो प्रत्येक दिन की भाति चरने हेतु सिवान/ताल मे  छोड़ा गया था परन्तु शाम तक वापस न आने पर काफी खोजबीन करने पर आज दिनांक 23.05.2021 को समय 14.00 बजे कोइलारी बुजुर्ग के सिवान मे मगई नदी के पास खेत मे मेरी एक गाय जीवित मिली तथा 02 राशि गाय तथा 01 राशि बछिया का वध कर देने तथा गोवंश के कुछ अवशेष मौके पर पड़े होने के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 58/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत  पुलिस अधीक्षक  आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक  नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर  के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के कुशल नेतृत्व में ब0उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा मय साथी उ0नि0 अनुपम जायसवाल व मय हमराहीयान के द्वारा  थाना स्थानीय पर पंजीकृत 58/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में प्रकाश में आया अभियुक्त नसीम पुत्र अब्दुल अहद ग्राम कोईलारी बुजुर्ग थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़   को मूखबीरी सूचना पर आज दिनांक 02.08.2021 को समय करीब 08.30 बजे अभियुक्त के घर कोईलारी  से गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 58/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।  
गिरफ्तार अभियुक्त
1-  नसीम पुत्र अब्दुल अहद ग्राम कोईलारी बुजुर्ग थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 
1- ब0उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा व उ0नि0 अनुपम जायसवाल, थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़। 
2- हे0कां0 विनोद कुमार व रि0कां0 राजेश कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने