Breaking News

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने शव रखकर पति और भाभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की की मांग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पोस्टमार्टम के उपरांत घर पर रखा शव मुकदमा दर्ज करने तक अंतिम संस्कार नहीं। 

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में पोस्टमार्टम के उपरांत घर के सामने दुर्गा मंदिर पर बहन का शव रखकर मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से किया इनकार।
जानकारी के अनुसार दुर्गासा पुत्री मुन्नर राजभर उम्र 30 वर्ष निवासी भावना बुजुर्ग का वर्ष 2010 में सूर्यभान पुत्र हरीलाल निवासी मेंहदीपट्टी से धूमधाम से विवाह हुआ था शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे मायके पक्ष को तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो मौके से सभी घर के लोग फरार हो गए वही उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी 23 जुलाई को जीयनपुर थाने में मारपीट की सूचना दी गई थी जिसमें उसके पति सूर्यभान का शांति भंग में चालान भी हुआ था रात्रि में मौत के उपरांत उसके छोटे भाई राम विनय ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति सूर्यभान और उसकी भाभी बिंदु पत्नी उदयभान ने बहन को मारपीट कर पानी में डुबोकर हत्या कर दी वही जीयनपुर कोतवाली हिमेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां पोस्टमार्टम के उपरांत जीयनपुर थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट का हवाला देकर मुकदमा दर्ज करने की बात की जिस पर कोतवाल ने पति व भाभी से घटना के विषय में जानकारी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट को समझने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा तो भुवना बुजुर्ग गांव में शव लेकर घर के सामने दुर्गा मंदिर पर रखकर देर शाम से खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया ।
सूचना पर जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने कहां थाने पर बिजली नहीं है आते ही तुरंत उसके पति व भाभी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

और नया पुराने