Breaking News

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश एवं तीन दिन का राजकीय शोक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कल्याण सिंह, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश तथा भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमांचल प्रदेश का निधन दिनांक 21 अगस्त 2021 को हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 23 अगस्त 2021 को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश एवं तीन दिन के राजकीय शोक ( इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा ) तथा राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि संस्कार किये जाने की घोषणा की गयी हैंl
उक्त के क्रम मे दिनांक 23 अगस्त 2021 को जनपद आजमगढ़ के समस्त राजकीय कार्यालय, समस्त शिक्षण संस्थाए एवं बैक निगोशिएबुल इंस्ट्रमेन्ट ऐक्ट की धारा 1881 की धारा -25 के अन्तर्गत पूर्णतः बन्द रहेंगे तथा दिनांक 23 अगस्त 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

और नया पुराने