Breaking News

बाज़ारों मे पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन की रही धूम, बहनों ने राखी बांधकर भाइयों से लिया सुरक्षा का बचन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:  भाई-बहन के प्यार और विश्वास से सजा रक्षाबंधन की खुशी हर भाई-बहन के चेहरे पर साफ नजर आने लगती है. इस दिन बहनें अपने प्यारे भाई को टीका करती हैं और उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं, भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन और उपहार देते हैं| इस दिन हर तरफ खुशनुमा माहौल रहता हैं |ऐसे ही खुशी के साथ सालों से श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाते आ रहे हैं|ऐसे मे महराजगंज मे भी राखी की धूम कस्बे सहित पूरे क्षेत्र मे देखने को मिली | जहाँ बाज़ारों मे रौनक रही तो वहीँ सडकों पर चहल -पहल देखने को मिली | दरअसल, हिन्दू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन मनाने के पीछे कुछ कथाएं हैं| कथा...भगवान विष्णु के वामन अवतार से जुड़ी है| भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर असुरों के राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा |दानवीर बलि इसके लिए सहज राजी हो गये | वामन ने पहले ही पग में धरती नाप ली तो बलि समझ गये कि ये वामन स्वयं भगवान विष्णु ही हैं| बलि ने विनय से भगवान विष्णु को प्रणाम किया और अगला पग रखने के लिए अपने शीश को प्रस्तुत किया |विष्णु भगवान बलि पर प्रसन्न हुए और वरदान मांगने को कहा, असुर राज बलि ने वरदान में उनसे अपने द्वार पर ही खड़े रहने का वर मांग लिया| इस प्रकार भगवान विष्णु अपने ही वरदान में फंस गए, तब माता लक्ष्मी ने नारद मुनि की सलाह पर असुर राज बलि को राखी बांधी और उपहार के रूप में भगवान विष्णु को मांग लिया| पौराणिक मान्यता यह भी है कि महाभारत में शिशुपाल के साथ युद्ध के दौरान श्री कृष्ण जी की तर्जनी उंगली कट गई थी| यह देखते ही द्रोपदी कृष्ण जी के पास दौड़कर पहुंची और अपनी साड़ी से एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर पट्टी बांध दी, इस दिन श्रावण पूर्णिमा थी |इसके बदले में कृष्ण जी ने चीर हरण के समय द्रोपदी की रक्षा की थी |जबकि भविष्य पुराण के अनुसार सालों से असुरों के राजा बलि के साथ इंद्र देव का युद्ध चल रहा था| इसका समाधान मांगने इंद्र की पत्नी सची विष्णु जी के पास गई, तब विष्णु जी ने उन्हें एक धागा अपने पति इंद्र की कलाई पर बांधने के लिए दिया | सची के ऐसा करते ही इंद्र देव सालों से चल रहे युद्ध को जीत गए |इसलिए ही पुराने समय में भी युद्ध में जाने से पहले राजा-सैनिकों की पत्नियां और बहने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा करती थी, जिससे वो सकुशल जीत कर लौट आएं | पौराणिक कथाओं एवं मान्यताओं से ये पता चलता है कि रक्षाबंधन पर्व पर  कलाई पर राखी या रक्षासूत्र बांधने जाने के साथ ही उसके बदले में मांगे और दिये जाने वाले वचन का बहुत महत्व होता है| इसलिए इस दिन हर बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई उसकी हिफाजत का वचन देता है| बहन भाई की कुशलता और सफलता की कामना करती है| दिए गये वचन और भावना ही रक्षाबंधन के त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण भाग है |क्योंकि प्रेम और विश्वास का यही बंधन भाई और बहन के रिश्ते के स्नेह की डोर अर्थात् राखी होती है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पुलिस लाइन आजमगढ़ में उत्साह व उमंग से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार।

आज़मगढ़: आज दिनांक 22.08.2021 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। जिसमें पुलिस लाइन आजमगढ़ की रिक्रूट महिला आरक्षीयों द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल की कलाई पर बांधी राखियां, तिलक लगाकर किया सम्मान व मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया गया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

निजामाबाद: चोरी की कार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ,उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, पेंडिंग विवेचना एव फुट पेट्रोलिंग फरहाबाद कस्बा निजामाबाद मे मामूर थे कि मुखविर खास के जरिये सूचना दी गयी कि  एक व्यक्ति चोरी की सफेद रंग की अर्टिका मारूति सुजुकी  कार चलाकर रानी की सराय की ओर से निजामाबाद की ओर आ रहा है मुखविर खास की बात पर विश्वास करके मुखविर खास को साथ लेकर अनन्तपुर पुलिया के पास आकर आर्टिका मारूति कार का इंतजार करने लगे ,कि कुछ ही देर बाद एक सफेद रंग की कार रानी की सराय की ओर से आती हुई दिखायी दी कार को नजदीक आते देखकर कार को रूकवाया गया तथा कार चालक कार से वाहर आ गया जिससे नियमानुसार नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम अबू आसिम S/O अंसार अहमद सा0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र लगभग 37 वर्ष वताया तथा पहने हुए लोवर की दाहिनी जेव से दो अदद 100-100 की नोट दो सौ रूपया बरामद हुआ आर्टिका मारूति सुजुकी कार के कागजात चालक अबू आसिम उपरोक्त से तलब किए गए तो दिखाने से कासिर रहा उक्त वाहन आर्टीका मारुती सुजुकी कार के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह कार एन्थोनी ,गोपाल जो बम्बई मे रहने वाला है के द्वारा हमको दी गयी है यह कार चोरी की है तथा मै इस गाड़ी को भाड़े पर चलाता हू तथा उससे मिलने वाले पैसे से परिवार व अपना पेट पालते है तथा इसके उपरान्त कार मे इं0 नं0 व चे0 नं0 को भी देखकर सत्यापन किया गया तो पाया कि कार मे इं0 नं0 व चे0 नं0 घिसे हुये है जो कि स्पस्ट दिखाई नहीं दे रहे है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अबु आसिम पुत्र अन्सार अहमद नि0 उपरोक्त द्वारा उक्त चोरी की कार पर कूटरचित रजि0न0  UP50AG7367 लगाकर तथा इं0 नं0 व चे0 नं0 को घिसकर उपरोक्त आर्टीका मारुती सुजुकी कार को प्रयोग में लाया जा रहा है । उक्त व्यक्ति अबु आसिम उपरोक्त का यह कृत्य धारा 411 ,420,467,468,471 भा0द0वि0 की अपराध की श्रेणी में आता है । अतः अभियुक्त अबू आसिम S/O अंसार अहमद सा0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को उसके द्वारा किये गये अपराध का बोध कराते हुये कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को उसके अपराध का बोध करात हुये समय करीब 20.45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0- 156/21 धारा 411,420,467,468,471भादविथानानिजामाबादआजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

अबू आसिम S/O अंसार अहमद सा0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ

बरामदगी-

चोरी की कार कूटरचित नं0 प्लेटनं0 UP50AG7367 , व 100 रुपये का दो नोट

गिरफ्तार  करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. उ0नि0 अशोक दत्त त्रिपाठी थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 हर्षित कुमारथाना निजामाबाद, आजमगढ़
4. का0 राहुल कुमार सिंहथाना निजामाबाद, आजमगढ़
5. का0 तरूण पाण्डेयथाना निजामाबाद, आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

अतरौलिया: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी के कुशल निर्देशन में आज SI रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह का0 विनय प्रताप सिंह सिंह के रवाना शुदा रोजनामचा आम तारीखी इमरोजा से बगरज देखभाल क्षेत्र तलाश NBW/वांछित/संदिग्ध व्यक्ति जाँच प्रार्थना पत्र व पेण्डिग विवेचना मु0अ0सं0 65/21 धारा493/506 IPC में मामूर होकर कस्बा अतरैठ में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि साहब आपके मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त जो छीडी गोपाल थाना कप्तानगंज का है वह अपने घर जा रहा है और बूढनपुर चौराहे पर बस से उतरा है और घर जाने के लिये किसी साधन का इंतजार कर रहा है वह सफेद रंग का गोल टी शर्ट और हल्का काला रंग का जींस पहने है और कप्तानगंज की तरफ रोड किनारे खड़ा है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम अतरैट से रवाना होकर बूढनपुर चौराहे पर आयी तो देखा कि बायी तरफ सड़क के किनारे एक ब्यक्ति मुखबिर के बताये गये हुलिया का ख़ड़ा है पुलिस टीम उसके सामने अचानक पहुची तो वह पुलिस टीम को अपने सामने देखकर सकपका गया और भागना चाहा कि तत्परता दिखाते हुये उसे पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति का जब नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रामचन्दर पुत्र रामस्वरुप उम्र 28 वर्ष साकिन छीड़ी गोपाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़ा गया ब्यक्ति मुकदमा उपरोक्त का नामित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय 07.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 65/21 धारा493/506 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त–

रामचन्दर पुत्र रामस्वरुप उम्र 28 वर्ष साकिन छीड़ी गोपाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादवथाना अतरौलिया आजमगढ़
2. का0 विनय प्रताप सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


रविवार की बंदी समाप्त, मास्क की अनिवार्यता, रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू अभी लागू।

आजमगढ़ 22 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनॉक 22 अगस्त 2021 दिन रविवार से रविवार की बंदी समाप्त करते हुये मास्क की अनिवार्यता, 2 गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियाँ अनुमन्य किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। यह भी निर्देशित किया गया है कि अब प्रत्येक सोमवार से रविवार तक रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा तथा प्रत्येक बाजार की पूर्व में निर्धारित साप्ताहिक बंदी यथावत लागू रहेगी।
 तत्क्रम में जनपद आजमगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों पर विचारोपरान्त जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद आजमगढ़ के सम्पूर्ण क्षेत्र में (कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर) दिनांक 22 अगस्त 2021 दिन रविवार से रविवार की बंदी समाप्त करते हुये प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक (रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कयूं लागू रहेगा) मास्क की अनिवार्यता, 2 गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियाँ अनुमन्य किये जाने की अनुमति प्रदान किया है। प्रत्येक बाजार में पूर्व से निर्धारित साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व से जारी शेष दिशा निर्देशों का यथावत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। यह आदेश जनपद की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/इंसीडेंट कमाण्डर इस आदेश का अनुपालन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। चूंकि उपरोक्त आदेश को तत्कालिक प्रभाव से पारित करने की आवश्यकता है और समय की कमी है। अतः यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किये जा रहे है। इस आदेश का उल्लघंन महामारी अधिनियम -1897, उत्तर प्रदेश कोविड-19 विनियमावली-2020 (यथासंशोधित) तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध के साथ- साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत भी दण्डनीय अपराध होगा। तहसीलदार मजिस्ट्रेट से अन्यून मजिस्ट्रेट तथा उप निरीक्षक स्तर से अन्यून पुलिस अधिकारी इस आदेश की अवहेलना का संज्ञान लेकर कार्यवाही हेतु अधिकृत किये जाते हैं। यह आदेश आज शासन से इस सम्बंध में कोई अन्य निर्देश प्राप्त होने तक प्रभावी रहेगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश एवं तीन दिन का राजकीय शोक।

आजमगढ़ 22 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कल्याण सिंह, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश तथा भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमांचल प्रदेश का निधन दिनांक 21 अगस्त 2021 को हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 23 अगस्त 2021 को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश एवं तीन दिन के राजकीय शोक ( इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा ) तथा राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि संस्कार किये जाने की घोषणा की गयी हैंl
उक्त के क्रम मे दिनांक 23 अगस्त 2021 को जनपद आजमगढ़ के समस्त राजकीय कार्यालय, समस्त शिक्षण संस्थाए एवं बैक निगोशिएबुल इंस्ट्रमेन्ट ऐक्ट की धारा 1881 की धारा -25 के अन्तर्गत पूर्णतः बन्द रहेंगे तथा दिनांक 23 अगस्त 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से एक, रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

आज़मगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से एक, रक्षाबंधन उत्सव पी एन एस मेमोरियल स्कूल छपरा सुलतानपुर पर अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया और गुरु स्वरूप भगवा ध्वज को रक्षा बाँध कर राष्ट्र रक्षा और अखंडता का संकल्प लिया गया।
खंड संघ चालक डॉ प्रमोद पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को रक्षा बाँध कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख राम नारायण सिंह, मनोज कुमार शाही, डॉक्टर अजय सिंह, संजय पाण्डेय,अवलेन्द्र सिंह, बिजेंन्द्र सिंह, राकेश लाल श्रीवास्तव, ऋषि नारायण, मंगलम  आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: ब्यूरो

रक्षाबंधन पर्व पर अमृतम वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा में लगे जवानों को बांधी गई राखी।

वाराणसी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अमृतम वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों द्वारा 36 वी वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी के बहादुर जवानों को राखी बांधी गई।
 कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह द्वारा 36 वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट विजय त्रिपाठी को राखी बांधकर हुआ।
संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस, सेना के जवानों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह का कहना है कि अन्य कार्य क्षेत्र के भाई रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन से मिलकर राखी बनवा लेते हैं। परंतु देश की सुरक्षा में अपना जीवन अर्पित कर देने के लिए संकल्पित हमारे सैनिक भाई, पुलिस, पीएसी व अन्य सभी राष्ट्र सुरक्षा में लगे हुए वीर जवान भाइयों की कलाई सुनी ना रहे, इसलिए संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यथाशक्ति किया जाता है।
कार्यक्रम में सरस्वती शिल्पी सिंह व सदस्य सुषमा सिंह, अंकिता जोशी, प्रीति, शिवानी ने हिस्सा लिया। पीएसी के सेनानायक व जवानों ने संस्था के इस कदम से अभिभूत होकर बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान उप सेनानायक विजय त्रिपाठी, इंस्पेक्टर अविचल पांडेय तृप्ति ,उजाला,सहारा, अरूण, तृषा अंकिता आदि लोग रहे।

और नया पुराने