आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह द्वारा आज दो पालियों में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) की प्रथम पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएवी इण्टर कालेज आजमगढ़, रफी अहमद किदवई बालिका इण्टर कालेज अंजान शहीद, मौलाना आजाद इण्टर कालेज अंजान शहीद तथा श्री गॉधी महाविद्यालय मालटारी आजमगढ़ का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 की दोनो पालियों की परीक्षा में लगभग 69000 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। अभी तक परीक्षा में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना संज्ञान में नही आयी है, परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई है। उन्होने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 34885 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 30701 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए तथा 4184 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के केन्द्र व्यवस्थाओं को निर्देश दिये कि परीक्षा को नकल विहिन एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। वही सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में सुबह पहली पाली की परीक्षा कोविड-19 इनका पालन करते हुए सुचारू रूप से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
विद्यालय प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि- महाविद्यालय में प्रथम पाली में 600 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी। जिसमें 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए 510 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया की परीक्षा की तैयारी 1 दिन पूर्व ही कर ली गई थी सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी परीक्षा बहुत ही बेहतर ढंग से और सुचारू रूप से संपन्न हुई है।