आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज आज दिनांक 27.09.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम व चेकिंग वाहन केक्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति पटवध की तरफ से आ रहा है जिसके पास नाजायज गांजा है। इस सूचना पर विश्वास कर क्षेत्राधिकारी सगड़ी को जरिए संचार माध्यम से अवगत कराते हुए मय हमराह कर्मचारीगण के प्रस्थान कर भावारायपुर पट्टी तिराहा के पास आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे की क्षेत्राधिकारी सगड़ी मय हमराह भी आ गये तब तक एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसकी तरफ मुखबिर खास इशारा करके हटबढ़ गया । पुलिस द्वारा हिकमत अमली से आने वाले व्यक्ति को भावारायपुर पट्टी तिराहा पर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो तो उसने अपना नाम बदन कुमार पुत्र शिवनाथ राम निवासी हारीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से उसके दाहिने हाथ के झोले से नाजायज गाँजा बरामद हुआ । गाँजा रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दाखिने से कासिर रहा और अपनी गलती की बार बार माँफी मांगने लगा । झोले मे रखे गाँजे को तौला गया तो उसका वजन 1 किग्रा0 200 ग्राम मिला । अभियुक्त को अपराध अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS ACT का बोध कराते हुए समय करीब 03.10 PM बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
बदन कुमार पुत्र शिवनाथ राम निवासी हारीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
बरामदगी 01 किग्रा0 200 ग्राम नाजायज गांजा ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 165/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1-उ0नि0 राकेशचन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
2- हे0का0 रामचन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 शशि प्रकाश सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
