आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बरदह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब बनाने/बिक्री करने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन में दिनांक 12/9/2021 को प्रभारी उ0नि0 बरदह श्री शमशाद अली, का0 साजिद अली,का0 आफताब आलम,का0 आदित्य मिश्रा के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र ,चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति/ अवैध वाहन, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी मे थाना क्षेत्र मे मामूर होकर कार्य सरकार करते हुए महुजा, लसड़ा खुर्द से मुक्तिपुर में मामूर थे कि मुक्तीपुर मे जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की केन मे कच्ची शराब लेकर बीकापुर से बख्शपुर की तरफ आ रहा है मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर बख्शपुर की तरफ चल दिये। बख्शपुर पहुंच कर बीकापुर की तरफ चलने लगे। बख्शपुर हरिजन बस्ती पोखरे के पास पहुँचे तो सामने से एक व्यक्ति हाथ मे एक प्लास्टिक की केन लिये आ रहा था। गाड़ी की लाईट की रोशनी में मुखबिर ने बताया कि वही है जो शराब लेकर आ रहा है और मुखबिर यह बता कर हट बढ़ गया। पुलिस टीम उसके नजदीक पहुँची तो वह व्यक्ति पीछे मुड़ कर भागने का प्रयास किया जिसे पोखरे से 150 मीटर की दूरी पर समय करीब 22.05 बजे इस व्यक्ति को मय हाथ मे पकड़ी प्लास्टिक की जरीकेन के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम दिनेश राजभर पुत्र रामराज राजभर नि0 ग्राम बीकापुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 39 बर्ष बताया । उसके कब्जे से प्लास्टिक की सफेद जरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 60 आबकारी अधि0 से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 181/2021 धारा 60 आबकारी अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश राजभर पुत्र रामराज राजभर नि0 ग्राम बीकापुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़
बरामदगी
10 लीटर कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- प्रभारी उप निरी0 शमशाद अली मय राह का0 साजिद अली, थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2- का0 आफताब आलम, का0 आदित्य मिश्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
