आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: अन्याय व भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव का गांव सरकार लागू करने को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चल रहा है।
आज सगड़ी तहसील के महरौली गांव में पंचायती राज एक्ट की धारा 15 की प्रति को फूंक कर विरोध जताया। और गांव सरकार लागू करने की मांग की।
बेचू यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के बाद अमर शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए संविधान में गांव सरकार की व्यवस्था दी गई कि गांव का शोषित गरीब किसान मजदूर भी अपने मनमर्जी की गांव में ही सरकार बना कर अपने तरीके से गांव का विकास उत्थान रोजगार न्यायिक व्यवस्था सहित 29 विभाग चलाकर गांव को खुशहाल बनाएगा।
तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को मान सम्मान दिलाएगा। गांव वालों को लगेगा कि मेरा देश आजाद है और हम आजाद देश के नागरिक हैं।
आज देश आजाद होते हुए भी हम गांव वाले अपने आप को गुलाम महसूस कर रहे हैं। गांव का एक आम नागरिक जनप्रतिनिधि पुलिस अधिकारी कर्मचारी सभी से अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। जो न्याय व सम्मान गांव की जनता को मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। यही हक व अधिकार न्याय व सम्मान गांव सरकार लागू होने पर सभी को मिलना शुरू हो जाएगा। इसी गांव सरकार को लागू करने में धारा 15 बाधक बनी हुई है। जब तक धारा 15 नहीं हटेगी तब तक गांव सरकार पूर्ण रूप से अपने अस्तित्व में नहीं आएगी। इसलिए भारत परिषद संगठन के पदाधिकारी गांव गांव जाकर पंचायती राज एक्ट की धारा 15 की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं कि धारा 15 समाप्त कर गांव सरकार को लागू करें और गांव की जनता को 29 विभाग प्रदान करें। जब गांव खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा।