आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर के मदरसा जामिया तन्विरुल उलूम नौशहरा जीयनपुर में सोमवार को कोविड वैक्सीन कैंप लगाया गया। कैंप में दोपहर तक सैकड़ों लोगों को कोविशिल्ड की पहली डोज लगाई गई।
मदरसों के मौलाना रियासत हुसैन मुस्लिम समाज को कोविड टीकाकरण कराने को जागरूक कर रहे हैं। इससे लोग टीकाकरण कराने को आगे रहे हैं। कैंप में आने वालों को कोविशिल्ड का टीका लगाया गया। कैंप का आरंभ मदरसा प्रधानाचार्य रियासत हुसैन ने फीता काट कर किया। कैंप में 18 से 45 आयु वर्ग वाले लोग टीका लगवाने पहुंचे। सुबह से दोपहर तक सैकड़ो लोगों ने टीका लगवाया। वही मदरसे पर सुबह से भारी भीड़ जुटने लगी थी। कोविशिल्ड को लेकर सुबह से ही जागरूक दिख रहे हैं। वही जीयनपुर के समाजसेवी ज्ञानेंद्र मिश्रा के देख रेख में लगाए जा रहे कैंप में खुद समाजसेवी ज्ञानेंद्र मिश्रा मौके पर मौजूद होकर लोगों को कोविशिल्ड लगवाई, और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।