आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कप्तानगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति अभियान प्रारूप-5 के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के प्रारूफ नं. 05 के दृष्टिगत मानसिक रूप से विक्षिप्त, सर्वाजनिक स्थानो पर घूमने वालो के अभियान के अन्तर्गत दिनांक 06.09.2021 को पीआरवी 1052 के इवेन्ट संख्या 15805 के आधार पर एक महिला जो अपने रास्ते से भटक गयी है ।इस सूचना पर महिला को बरामद कर थाना लाया गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम आशाढ़ली पत्नी जगदीश मिस्त्री ग्राम गबिया सराय थाना माधवटण्डवा तहसील पूरनपुर जनपद पीलीभीत तथा पिता का नाम चित्तढ़ली बतायी । महिला उपरोक्त के बताये गये पते के आधार पर उसके पति जगदीश मिस्त्री पुत्र सुधांशु मिस्त्री ग्राम गोविन्दनगर हाउस नं. 01 गोविन्द नगर शक्ति फार्मा थाना सीतरगंज जनपद ऊध्दमसिंह नगर उत्तराखण्ड 263151 से फोन पर वार्ता किया गया तथा थाना कप्तानगंज आजमगढ़ का पता बताया गया । तो महिला आशाढली के पति सुधांशु मिस्त्री अपने चाचा दुखिराम मिस्त्री पुत्र शशि मिस्त्रीग्राम गोविन्दनगर हाउस नं. 01 गोविन्द नगर शक्ति फार्मा थाना सीतरगंज जनपद ऊध्दमसिंह नगर उत्तराखण्ड 263151 से आज दिनांक 08.09.2021 को समय करीब 07.30 बजे उपस्थित थाना आये । महिला आशाढ़ली को उसके पति जगदीश मिस्त्री को सुपुर्द कर थाना हाजा से ससम्मान रुकसत किया गया ।
