आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए लगी लोगों की भीड़।
पांच लाख की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ।
आज़मगढ़: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों में काफी इंतजार रहा जैसे ही पता चला अजमतगढ़ ब्लॉक में आयुष्मान भारत कार्ड के लिए कैंप लगा है। लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई अमरजीत कुमार और चंद्रसेन सिंह सीएससी कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि आज काफी सरवर की दिक्कत है।
इस वजह से लोगों का कार्य धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक लगभग 20 से 30 लोगों का पंजीकरण किया गया है।
इस वजह से लोगों का कार्य धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक लगभग 20 से 30 लोगों का पंजीकरण किया गया है।
आयुष्मान भारत के कार्ड के 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज श्रमिक पंजीयन कार्ड आधार कार्ड राशन कार्ड परिवार रजिस्टर की नकल लाकर बनवा सकते हैं।