Breaking News

जहानागंज: किशोरी को बहला-फूलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 10.10.2021 को थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के एक गाँव में महिला द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि  मेरी नाबालिक पुत्री को उसी के गाँव के  1-मनीष पुत्र मनदेव 2-मनदेव पुत्र रामनाथ 3-विजयलक्ष्मी पत्नी मनदेव द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री को बहला-फूसलाकर कहीं भगा ले गये है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के दौरान धारा 376 व ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।   

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ  के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर  तथा  क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल पर्वेक्षण मे वांछ्ति वारण्टी की गिरफ्तारी के चलाये गये अभियान के  क्रम मे आज दिनांक 16.09.2021 को  मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 196/2021 धारा 363/366/376  भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र मनदेव राम ग्राम गंभीरपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09.35 बजे इटौरा चौराहा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः-मनीष कुमार पुत्र मनदेव राम ग्राम गंभीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष बदरियाफ्त मुकदमा उपरोक्त के संबन्ध में पूछ-ताछ करने पर जुर्म से इंकार कर रहा है तथा अपनी सफाइ जरिये अधिवक्ता माननीय न्यायालय मे देना बता रहा  है।

पंजीकृत अभियोगः-

1- मु0अ0सं0 196/2021  धारा 363/366/376/भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- मनीष कुमार पुत्र मनदेव राम ग्राम गंभीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-उ0नि0  विजय प्रताप सिंह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2.का0 अमरजीत यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
3-म0का0 मोमना खातुन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

निजामाबाद: अपहरण के अभियोग में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 20.01.2021 को वादी मो0 अनवर पुत्र अब्दुल अव्वल सा0 मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामाबाद,आजमगढ की पुत्री सुमीनाको  प्रार्थी के गाव का लडका सनोज पाल पुत्र भैतु पाल द्वारा दिनांक 13.01.21 को बहला फुसला के भगा ले गया है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
 पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये  निर्देश के अनुपालन में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी सदर  के के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री धनन्जय शुक्ला मय हमराहियान के अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0स0- 18/21 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सनोज पाल पुत्र भैतु पाल सा0 मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामामबाद आजमगढ़  घर पर मौजूद है तथा कही जाने की तैयारी में है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।इस सूचना पर उ0नि0 मय अभियुक्त उपरोक्त के घर पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद मिला  को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 12.40 बजे हिरासत मे लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग –

1- मु0अ0सं0- 18/21 धारा 363,366, थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- सनोज पाल पुत्र भैतु पाल सा0 मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी- अपह्रता पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है

गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1. उ0नि0 श्री धनन्जय शुक्ला  थाना निजामाबाद आजमगढ 
2. का0 आलोक सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

निजामाबाद: धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 03.04.2021 को वादिनी रीना पत्नी राकेश उर्फ महेन्द्र सोनकर सा0 हुसेनाबाद थाना निजामाबाद,आजमगढ की हक की भूमि  को कूटरचित, फर्जी तरीके से अभियुक्तगण मोतीलाल पुत्र रामनाथ , लालमुनी पत्नी मुन्नीलाल साकिनान हुसेनाबाद, सनी सोनकर पुत्र छेदीलाल साकिन कस्बा निजामाबाद द्वारा बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में सम्बन्ध में मु0अ0सं0 63/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत  किया गया था ।  
 पुलिस अधीक्षक  द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये  निर्देश के अनुपालन में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी सदर  के के कुशल निर्देशन व कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षकश्री शिवशंकर सिंह  मय हमराहियान के  मु0अ0सं0 63/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि  से सम्बन्धित अभियुक्तगणों के गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0स0- 63/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि  से सम्बन्धित अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर सा0 कस्बा निजामाबाद थाना निजामामबाद आजमगढ़  घर पर मौजूद है तथा कही जाने की तैयारी में है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के अभियुक्त उपरोक्त के घर पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद मिला  को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 13.50 बजे हिरासत मे लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग – 

1- मु0अ0सं0- 63/21 धारा 419,420,467,468,471भादवि, थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- शनि सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर सा0 कस्बा निजामाबाद थाना निजामामबाद आजमगढ़  

गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1. प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह  मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेंहनाजपुर

एसपी ने किया थाना मेंहनाजपुर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन।

आज़मगढ़: आज दिनांक- 16.09.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा थाना मेंहनाजपुर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का उद्घाटन किया गया। थानाध्यक्ष कक्ष का निर्माण हेतु स्थानीय संभ्रान्त व्यक्तियों की मदद से बनाया गया है।
जिससे आम जनता की समस्याओं का निदान हेतु सहुलियत मिलेगी। इस उद्घाटन में सीओ लालगंज  मनोज कुमार रघुवंशी व प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर अरविन्द कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण भी मौजुद रहें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

सिधारी: मोटरसाईकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद।

आज़मगढ़: दिनांक  18/06/2021 को जितेन्द्र मदेशिया पुत्र स्व0 माला राय  मदेशिया निवसी बेलईसा  द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि दीप उज्जवल मैरेज हाल में अपनी मोटर साइकिल नं0 यू0पी050BA1214 से शादी समारोह में भाग लेने गया था जब जितेन्द्र मद्धेशिया सुबह 6 बजे मैरेज हाल से बाहर आया तो उसकी गाड़ी  वहाँ नहीं थी अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाईकल चोरी कर लिया गया। इस सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पजीकृत कर वाहन व अभि0 की लगातार तलाशी की जा रही थी। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे अभियुक्तो  की गिरफ्तारी हेतु अभियान मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले अभियुक्तों गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी की  गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व  क्षेत्राधिकारी नगर के  कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उ0नि0 मिथलेश कुमार  मय राह थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र शान्ति ब्यवस्था में छतवारा चौराहा पर मामूर थे कि जरिये मुखवीर सूचना मिली किएक व्यक्ति चोरी का मो0सा0 के सेकर  ग्राम सैदवारा से  सरायसादी की तरफ आ  रहा है  यदि जल्दी करेगे तो पकड़ा जा सकता है । मुखवीर की वात का विश्वास करके मुखवीर को साथ लेकर अपने अपने मोटरसाईकिल से छतवारा अपनी अपनी मोटरसाईकिल को छतवारा पुरानी शराब की दुकान के बगल में छिपाकर खड़ी करके आने वाले ब्यक्ति का इन्तजार किया जाने लगा कि थोड़ी देर बाद एक ब्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया कि मुखवीर ने इशारा करके बताया कि साहब वही  व्यक्ति है जो चोरी की मोटर साइकिल लेकर आ रहा है और हट बढ़ गया कि पुलिस द्वारा ज्योही वह व्यक्ति छतवारा पुरानी शराब की दुकान के पास पहुचां कि  पुलिस वालो को देखकर मुड़कर भागना चाहा कि हडबड़ाहट में मोटर साइकिल  बन्द हो गयी  पुलिस वाले दौड़ाकर  बिना भागने का मौका दिये पकड़ लिया गया ।पकडे  गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सन्तोष सिंह S/O नरेन्द्र सिंह R/0 भँगहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया व अभियुक्त उपरोक्त के पास से  एक अदद  मोटरसाइकिल नम्बर यूपी50बीए1214 व चेचिंस नं0 MBL5ARO34H9F15139 इंजन नं0 JA05EGH9F03639 बरामद हुआ  जो  थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 228/21  धारा 379 भादवि से संबधित है। अभि0 को   मु0अ0स0 228/21 धारा 379/411भादवि  का बोध कराकर  समय 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग -

1. मुअ0स0  228/21 धारा  379/411 भादवि थाना-सिधारी,आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त 

1- सन्तोष सिंह S/O नरेन्द्र सिंह R/0 भँगहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1-एक अदद  मोटरसाइकिल नम्बर यूपी50बीए1214 , 
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना-सिधारी,आजमगढ़
2- उ0नि0  मिथलेश कुमार थाना-सिधारी,आजमगढ़
3- का0 चन्द्रशेखर कुमार शाह थाना-सिधारी,आजमगढ़
4- का0 मनीष कुमार यादव थाना-सिधारी,आजमगढ़

और नया पुराने