आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 20.01.2021 को वादी मो0 अनवर पुत्र अब्दुल अव्वल सा0 मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामाबाद,आजमगढ की पुत्री सुमीनाको प्रार्थी के गाव का लडका सनोज पाल पुत्र भैतु पाल द्वारा दिनांक 13.01.21 को बहला फुसला के भगा ले गया है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री धनन्जय शुक्ला मय हमराहियान के अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0स0- 18/21 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सनोज पाल पुत्र भैतु पाल सा0 मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामामबाद आजमगढ़ घर पर मौजूद है तथा कही जाने की तैयारी में है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।इस सूचना पर उ0नि0 मय अभियुक्त उपरोक्त के घर पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद मिला को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 12.40 बजे हिरासत मे लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0- 18/21 धारा 363,366, थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- सनोज पाल पुत्र भैतु पाल सा0 मिट्ठनपुरहादी अली थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी- अपह्रता पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री धनन्जय शुक्ला थाना निजामाबाद आजमगढ
2. का0 आलोक सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
