आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 03.04.2021 को वादिनी रीना पत्नी राकेश उर्फ महेन्द्र सोनकर सा0 हुसेनाबाद थाना निजामाबाद,आजमगढ की हक की भूमि को कूटरचित, फर्जी तरीके से अभियुक्तगण मोतीलाल पुत्र रामनाथ , लालमुनी पत्नी मुन्नीलाल साकिनान हुसेनाबाद, सनी सोनकर पुत्र छेदीलाल साकिन कस्बा निजामाबाद द्वारा बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में सम्बन्ध में मु0अ0सं0 63/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के के कुशल निर्देशन व कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षकश्री शिवशंकर सिंह मय हमराहियान के मु0अ0सं0 63/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगणों के गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0स0- 63/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर सा0 कस्बा निजामाबाद थाना निजामामबाद आजमगढ़ घर पर मौजूद है तथा कही जाने की तैयारी में है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के अभियुक्त उपरोक्त के घर पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद मिला को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 13.50 बजे हिरासत मे लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0- 63/21 धारा 419,420,467,468,471भादवि, थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- शनि सोनकर पुत्र छेदीलाल सोनकर सा0 कस्बा निजामाबाद थाना निजामामबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ
