Breaking News

सपा सरकार बनने पर भाजपा के वादाखिलाफी- की जांच कराई जाएगी: राजेंद्र चौधरी

बरेली।

रिपोर्ट: विजय प्रताप सिंह (ब्यूरो बरेली)

बरेली : बरेली में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भाजपा सरकार के कामो की जांच कराने को लेकर दिया बड़ा बयान। उन्होंने कहा 2022 में बहुमत के साथ सत्ता में आएगी सपा, सरकार बनने के बाद भाजपा विधायकों, मंत्रियों, नेताओं की कराएंगे जांच। सपोर्ट करने वाले अधिकारी भी नहीं जाएंगे बख्शे।

उन्होंने कहा भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है, विकास के झूठे वादे की जांच कराएगी जाएगी।  उन्होंने कहा भाजपा ने किसानों के साथ भी धोखा किया, दुगनी आय का वायदा किया लेकिन किया कुछ नहीं, आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है और सरकार की नीतियों व कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर है। वायदा एमएसपी देने का था, लेकिन लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है।

और नया पुराने